2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 01, 2026

वैभव सूर्यवंशी की सादगी ने जीते करोड़ों दिल, वायरल हुआ विराट कोहली से मुलाकात का वीडियो

Virat Kohli meets Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 फाइनल में आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो प्राइज सेरेमनी के बाद का है।

Virat Kohli meets Vaibhav Sooryavanshi

आईपीएल 2026 फाइनल के बाद वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली की मुलाकात का नजारा। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Virat Kohli meets Vaibhav Sooryavanshi: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार रात आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराते हुए लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्‍जा जमाया है। विराट कोहली ने अपने ट्रेडमार्क छक्के के साथ जैसे ही आरसीबी की जीत सुनिश्चित की तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में सेलिब्रेशन शुरू हो गया। रात के सबसे दिल को छू लेने वाले पलों में से एक तब आया, जब कोहली और वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात हुई। 15 वर्षीय टीनएजर ने इस सीजन में न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि आईपीएल हिस्ट्री बुक में भी अपना नाम भी दर्ज करा लिया।

अवॉर्ड सेरेमनी में वैभव सूर्यवंशी की धूम

यह रात आईपीएल 2026 के दो सबसे बड़े स्टार्स की थी, एक जिसने अपनी टीम को जीत दिलाई और दूसरे ने एक ड्रीम सीजन से क्रिकेट की दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया। आरसीबी की जीत के बाद कोहली वैभव को बधाई देते दिखे, जिन्होंने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सेज ऑफ द सीजन, ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर अवॉर्ड जीतकर अवॉर्ड सेरेमनी में धूम मचा दी।

कोहली के पास खुद सेलिब्रेट करने के लिए बहुत कुछ था। आरसीबी के अनुभवी खिलाड़ी को 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाकर मैच जिताने वाले खिलाड़ी के तौर पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने छक्के के साथ चेज खत्म किया, जिससे बेंगलुरु के फैंस ने जोरदार जश्न मनाया।

वैभव ने किया नमस्‍कार तो कोहली ने हाथ मिलाकर लगा लिया गले

प्रेजेंटेशन सेरेमनी के बाद जब कोहली वैभव से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े तो उन्‍होंने पहले हाथ जोड़कर नमस्‍कार किया। इसके बाद कोहली से हाथ मिलाया। फिर दोनों गले मिले। इस दौरान दोनों के बीच मैदान पर हल्की-फुल्की बातचीत भी हुई, जिससे ये मुलाकात सीजन की सबसे यादगार तस्वीरों में से एक बन गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक नजर मैच पर

मैच की बात करें तो डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने अपना दबदबा बनाते हुए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता है। आरसीबी के खतरनाक बॉलिंग अटैक के सामने जीटी ने निर्धारित 20 ओवर में 155/8 का स्कोर बना सकी।

इसके जवाब में आरसीबी ने आराम से टारगेट का पीछा किया और 18 ओवर में 161/5 का स्‍कोर करते हुए जीत दर्ज की। विराट कोहली को 42 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की पारी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें