
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)
Vaibhav Suryavanshi: 13 साल की उम्र में आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले वैभव सूर्यवंशी इस समय टीम इंडिया के सबसे बड़े उभरते स्टार खिलाड़ियों में से एक बन चुके हैं। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें अभी भारतीय सीनियर टीम में जगह नहीं मिल सकती। दरअसल, आईसीसी के नियमों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की न्यूनतम उम्र 15 साल होनी चाहिए। खिलाड़ियों की मानसिक और शारीरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह नियम 2020 में लागू किया गया था।
वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था, यानी 27 मार्च 2026 को वैभव सूर्यवंशी पूरे 15 साल के हो जाएंगे और वह अड़चन भी खत्म हो जाएगी, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने से रोक रही है। हालांकि, इसी कम उम्र में इस बल्लेबाज ने ऐसे-ऐसे कारनामे किए हैं, जो आज तक कई दिग्गज बल्लेबाज भी नहीं कर पाए। बिहार के लिए 36 गेंदों में शतक लगाना हो या आईपीएल में विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाना, सूर्यवंशी ने हर मंच पर खुद को साबित किया है।
इतना ही नहीं, अंडर-19 एशिया कप से लेकर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2019 तक उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। खिताबी मुकाबले में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों का सामना किया, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। इस रिकॉर्डतोड़ पारी में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसी मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। हालांकि, सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के ही होंगे, जिसका मतलब यह है कि वह 2028 का अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेल सकते हैं।
सूर्यवंशी ने सबसे बड़ा रिकॉर्ड तब बनाया था, जब उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में 80 गेंदों पर 175 रन बना डाले थे। इसके अलावा, इस टूर्नामेंट में उन्होंने 30 छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह 14 साल और 272 दिन की उम्र में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने। सूर्यवंशी ने एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी तोड़ा, जब उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 59 गेंदों में 150 रन बना डाले। इसके अलावा, वह 35 गेंदों में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बने।
आईपीएल में भी 35 गेंदों में शतक जड़कर वह सबसे कम उम्र के शतकवीर बने। वह भारत ए के लिए टी20 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ उन्होंने 52 गेंदों में शतक जड़ा, जो यूथ वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक था और भारत के लिए भी सबसे तेज यूथ वनडे शतक रहा। इसके अलावा, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 108 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जो सबसे युवा बल्लेबाज के तौर पर बनाया गया शतक है।
Published on:
09 Feb 2026 10:12 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
