29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 29, 2026

गुजरात टाइटंस के बॉलर्स ले सकते हैं मोहसीन खान से सबक, वैभव सूर्यवंशी के सामने डाल चुके हैं इकलौता मेडन ओवर

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स का सामना आज गुजरात टाइटंस से होगा, जहां सबकी नजर एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पर रहने वाली है।

Vaibhav Surayavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

IPL 2026 GT vs RR: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में 97 रन की पारी खेल राजस्थान रॉयल्स को जीत तो दिलाई ही, साथ ही गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के मन में डर भी पैदा कर दिया है। आपको बता दें कि क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी और जीतने वाली टीम फाइनल पहुंच जाएगी। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ी चुनौती वैभव सूर्यवंशी होंगे, जो इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और आईपीएल इतिहास के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

65 छक्के लगा चुके हैं सूर्यवंशी

इस सीजन कई रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ाने वाले सूर्यवंशी पर क्वालीफायर-2 में सबकी नजर होगी। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 15 मैचों में 45 की औसत से 680 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 242 से भी ऊपर का है। इस दौरान उन्होंने 65 छक्के जड़ दिए हैं, मतलब हर मैच में लगभग चार से ज्यादा छक्के। ऐसे में जब गुजरात टाइटंस फाइनल का टिकट हासिल करने की राह में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुल्लांपुर में उतरेगी, तो उसके गेंदबाज सबसे पहले वैभव सूर्यवंशी को आउट करना चाहेंगे।

दिग्गजों की धज्जियां उड़ा चुके हैं वैभव

सूर्यवंशी ने इस सीजन जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, जोफ्रा आर्चर, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं, लेकिन इस सीजन एक गेंदबाज ऐसा भी रहा है जिसने उनके खिलाफ मेडन ओवर डाला है और न सिर्फ मेडन ओवर डाला, बल्कि इस युवा बल्लेबाज को पवेलियन की राह भी दिखाई। यह 22 अप्रैल को हुआ था, जब इकाना स्टेडियम में सूर्यवंशी उनकी ओवर में एक भी रन नहीं बना पाए थे और फिर आउट भी हो गए थे। उस मुकाबले में सूर्यवंशी 11 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए थे।

ऐसे में मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा, मोहसिन खान से सबक लेते हुए वही कोशिश करना चाहेंगे। अगर गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने वैभव सूर्यवंशी को रोक लिया, तो उनकी आधी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। हालांकि, जिस तरीके से सूर्यवंशी का बल्ला इस सीजन चल रहा है, उसे देखते हुए टाइटंस के लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें