30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 30, 2026

फूट-फूट कर रोए वैभव सूर्यवंशी, राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Vaibhav Suryavanshi Viral Video: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में वैभव सूर्यवंशी ने 7 छक्कों की मदद से 96 रन की तूफानी पारी खेली लेकिन टीम जीत नहीं पाई।

vaibhav suryavanshi crying video

मैच के बाद रोते हुए नजर आए वैभव सूर्यवंशी (Jio Hotstar)

Vaibhav Suryavanshi Emotional Video Viral: शुक्रवार को आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने जहां टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स का फिर से खिताब जीतने का सपना टूट गया और वह टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

वैभव ने फिर मचाया तांडव

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ओर से 47 गेंद में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 96 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी मैच के बाद रोते हुए नजर आए। इसके बाद टीम स्टाफ ने उन्हें शांत कराया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जहां यूजर्स भी उनके समर्थन में नजर आ रहे हैं और उन्हें भारत का भविष्य बताते हुए सांत्वना दे रहे हैं।

गुजरात ने दर्ज की एकतरफा जीत

आपको बता दें कि मुल्लापुर में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले में सिर्फ 1 रन बना सके, तो ध्रुव जुरेल 7 और रियान पराग 11 रन ही बना पाए। ज्यादातर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी के 96, रविंद्र जडेजा के 45 और दिनेश फरेरा के आखिरी 11 गेंद में 38 रनों की पारी ने राजस्थान को 214 तक पहुंचा दिया।

215 रन के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 104 रन की पारी खेली, तो साई सुदर्शन ने 58 रन बनाए। इन दोनों की ओपनिंग पार्टनरशिप ने राजस्थान रॉयल्स से लगभग मैच छीन लिया। बचा हुआ काम राहुल तेवतिया और जोस बटलर ने मिलकर कर दिया।

इस जीत के बाद जहां गुजरात टाइटंस फाइनल पहुंच गई है, तो वहीं हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का खेमा निराश नजर आया। वहीं वैभव सूर्यवंशी डगआउट में बैठे रोते नजर आए। उन्होंने मैदान पर पहले अपना सिर छुपाया और उसके बाद डगआउट में बैठकर काफी देर तक रोते रहे। टीम के सपोर्ट स्टाफ ने भी उनको शांत कराया। उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें