29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 28, 2026

वैभव सूर्यवंशी बने IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, जानें कितने का पड़ा 1 रन

Vaibhav Suryavanshi one run cost: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अब तक सबसे ज्‍यादा 680 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। आइये जानते हैं कि इस सीजन में राजस्‍थान रॉयल्‍स फ्रैंचाइजी को उनका एक रन कितने का पड़ा है?

Vaibhav Suryavanshi one run cost

एसआरएच के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद डगआउट की ओर इशारा करते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)

Vaibhav Sooryavanshi one run cost in IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) मैच दर मैच रिकॉर्ड की झड़ी लगा रहे हैं। बुधवार को एलिमिनेटर में तो उन्‍होंने कमाल ही कर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) का मैच इस 15 साल के खिलाड़ी के छोटे से करियर के सबसे बड़े मैचों में से एक रहा। जहां मुल्‍लानपुर में उन्‍होंने सिर्फ 29 गेंदों पर पांच चौके और 12 छक्‍कों की मदद से 97 रनों की जबरदस्‍त पारी खेली। भले ही वह शतक से चूक गए, लेकिन क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्‍यादा छक्‍कों का 2015 का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और इस सीजन में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। क्‍या आप जानते हैं कि आरआर को सूर्यवंशी का एक रन कितने का पड़ा है? आइये आपको बताते हैं।

अब तक सिर्फ 16 हजार का पड़ा एक रन

वैभव सूर्यवंशी को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने आईपीएल 2026 के ऑक्‍शन से पहले 1.10 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। 15 वर्षीय वंडर बॉय ने इस डील को सही साबित किया है। वह इस सीजन अब तक खेले गए 15 मैचों की 15 पारियों में 45.33 के औसत और 242.86 के जबरदस्‍त स्‍ट्राइक रेट से 680 रन बना चुके हैं। इस तरह अब उनका एक रन रॉयल्‍स को करीब 16 हजार रुपये का पड़ा है, जो किसी भी मायने में फ्रैंचाइजी के लिए घाटे का सौदा नहीं है।

पिछले सीजन में थोड़ा महंगे पड़े थे

वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्‍शन में राजस्‍थान रॉयल्‍स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन में उन्‍होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू और सबसे कम उम्र में शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। रॉयल्स की ओर से पिछली बार उन्‍होंने सिर्फ 7 पारियों में 206.56 के शानदार स्‍ट्राइक रेट 252 रन बनाए थे। उस हिसाब से उनका एक रन करीब 44 हजार का पड़ा था, जो इस बार के मुकाबले करीब तीन गुना अधिक था।

हर मैच में मिलती 7.5 लाख अपीयरेंस फीस

बता दें कि सबसे कम उम्र में आईपीएल कॉन्‍ट्रैक्‍ट पाने वाले वैभव अपने सीजनल अनुबंध के अलावा उन्हें हर मैच में अपीयरेंस फीस के तौर पर करीब 7.5 लाख रुपये भी मिलते हैं। इसके अलावा उन्‍हें अच्छे परफॉर्मेंस रिवॉर्ड और लग्जरी गिफ्ट भी मिले हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें