29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 28, 2026

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे होते वैभव सूर्यवंशी, कुछ लाख की कमी की वजह से राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

15 साल के इस युवा पर राजस्थान रॉयल्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी बोली लगाई थी। लेकिन उनके मालिक की एक गलती की वजह से वैभव राजस्थान रॉयल्स के पास आ गए।

IPL Chairman Arun Dhumal on Vaibhav Sooryavanshi

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (फोटो सोर्स: IANS)

Vaibhav Sooryavanshi, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा रखा है। सूर्यवंशी इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में हैं और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अबतक 15 मैचों की 15 पारियों में 45.33 के बेहतरीन औसत से 680 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 242.85 का रहा है। वहीं उन्होंने इस सीजन 65 छक्के और 55 चौके लगाए हैं।

सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में खेली आतिशी पारी

एलिमिनेटर मुकाबले में सूर्यवंशी का जलवा और भी भयंकर रहा। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ महज 29 गेंदों पर 5 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 97 रनों की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 47 रनों से जीत दिलाई। वैभव को राजस्थान रॉयल्स की टीम से जोड़ने का श्रेय पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ को जाता है। आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में द्रविड़ ने उन्हें मात्र 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल सकते थे वैभव

15 साल के इस युवा पर राजस्थान रॉयल्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी बोली लगाई थी। लेकिन उनके मालिक की एक गलती की वजह से वैभव राजस्थान रॉयल्स के पास आ गए। दरअसल सूर्यवंशी का बेस प्राइस 30 लाख रुपए का था। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बिड वॉर शुरू हुआ। द्रविड़ हल हाल में सूर्यवंशी को अपनी टीम से जोड़ना चाहते थे। ऐसे में वे बोली लगाते चले गए। लेकिन 1.1 करोड़ पर आकर दिल्ली कैपिटल्स के हौसले टूट गए। हालांकि उस समय दिल्ली कैपिटल्स के पास 2.2 करोड़ रुपये से ज्यादा पर्स बचा हुआ था और वे 18 खिलाड़ी खरीद चुके थे, फिर भी उन्होंने आगे बोली नहीं लगाई। इस गलती की वजह से वैभव राजस्थान रॉयल्स के पास पहुंच गए।

पहले सीजन में ही बनाए रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें तुरंत मौका नहीं दिया। तत्कालीन कप्तान संजू सैमसन यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते नजर आए। लेकिन सैमसन के चोटिल होने के बाद राहुल द्रविड़ ने 14 साल 23 दिन के वैभव को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा।

आईपीएल के सबसे युवा डेब्यूटेंट

19 अप्रैल 2025 को उन्होंने अपना पहला आईपीएल मैच खेला और आईपीएल के सबसे युवा डेब्यूटेंट बन गए। अपने पहले मैच की पहली गेंद पर ही शार्दुल ठाकुर को छक्का जड़कर उन्होंने अपना आगमन जोरदार अंदाज में किया। पहले सीजन में ही उन्होंने 32 गेंदों पर शतक जड़कर सबको चौंका दिया था। आईपीएल 2025 में 7 मैचों में उन्होंने 206.56 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें