30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 23, 2026

IPL में लगातार दूसरी बार वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी ‘कार’, फिर जीतेंगे ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का अवार्ड

अगर वैभव सीजन के अंत तक इस सूची में सबसे ऊपर बने रहते हैं, तो उन्हें 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' का पुरस्कार मिलेगा, जिसमें टाटा सिएरा कार के साथ 10 लाख रुपये की नकद राशि भी शामिल होगी।

Vaibhav Sooryavanshi Super Striker of the Season IPL 2026

15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Photo- IANS)

Vaibhav Sooryavanshi, Super Striker of the Season, Rajasthan royals IPL 2026: पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में धूम मचा रहे हैं। अपनी आक्रामक और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से वे एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं और पूरे टूर्नामेंट में कोहराम बरपा रखा है।

वैभव को फिर मिलेगी कार

इस सीजन वैभव सबसे ऊंचे स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। पिछले सीजन में उनकी तूफानी बल्लेबाजी के लिए उन्हें 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' का पुरस्कार मिल चुका है, उन्हें टाटा कर्व कार इनाम में दी गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भी यह पुरस्कार उनके नाम होने वाला है। इस अवॉर्ड की दौड़ में वही खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने कम से कम 7 मैच खेले हों और न्यूनतम 100 गेंदों का सामना किया हो। जिनका स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर होगा, वही इस खिताब का हकदार बनेगा।

236.32 के स्ट्राइक रेट से बना रहे रन

आईपीएल 2026 में अब तक वैभव सूर्यवंशी ने 13 मैचों में 44.53 की औसत से 579 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 245 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 236.32 का स्ट्राइक रेट बनाया है। उन्होंने इस सीजन एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं, साथ ही अपने बल्ले से 53 छक्के और 50 चौके भी लगाए हैं।

'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' अवॉर्ड के विजेता

2018- सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स), 189.89 
2019- आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स), 204.81
2020- कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियंस), 191.42
2021- शिमरॉन हेटमायर (दिल्ली कैपिटल्स), 168.05
2022- दिनेश कार्तिक (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), 183.33
2023- ग्लेन मैक्सवेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), 183.48
2024- जेक फ्रेजर-मैकगर्क (दिल्ली कैपिटल्स), 234.04
2025- वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स), 206.55

इन दिग्गजों को पीछे छोड़ा

स्ट्राइक रेट के मामले में वैभव फिन एलन (219.33), प्रियांश आर्य (212.86), अभिषेक शर्मा (206.22) और उर्विल पटेल (201.56) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों से काफ़ी आगे हैं। अगर वे सीजन के अंत तक इस सूची में सबसे ऊपर बने रहते हैं, तो उन्हें 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' का पुरस्कार मिलेगा, जिसमें टाटा सिएरा कार के साथ 10 लाख रुपये की नकद राशि भी शामिल होगी। गौरतलब है कि पिछले सीजन आईपीएल 2025 में वैभव ने 7 मैचों में 36 की औसत से 252 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 206.55 रहा था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें