
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक वर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है (photo - BCCI)
Tilak verma and Abhishke sharma flop, T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में शानदार जीत हासिल की है। पहले मैच में अमेरिका को 29 रनों से, दूसरे में नामीबिया को 93 रनों से और तीसरे में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर टीम ग्रुप ए में टॉप पर बनी हुई है। यह प्रदर्शन टीम के मजबूत फॉर्म को दर्शाता है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों की लगातार खराब फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है। अभिषेक को शुरुआती मैचों में स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसके कारण वे नामीबिया के खिलाफ नहीं खेल पाये। लेकिन यूएसए और पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में वे डक पर आउट हुए। अभिषेक अबतक टी20 वर्ल्ड कप में अपना खाता नहीं खोल पाये हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि अभिषेक ने पिछली छह पारियों में मात्र 98 रन बनाए हैं और इस दौरान वे चार बार डक पर आउट हुए हैं। वहीं तिलक वर्मा इस टी20 वर्ल्ड कप में पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म नज़र आ रहे हैं। तिलक ने तीन मैचों में 25 की मामूली औसत से 75 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 122.95 का रहा है। तिलक ने यूएसए के खिलाफ 16 गेंद पर 21, नामीबिया के खिलाफ 21 गेंद पर 25 और पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंद पर 25 रन की पारियां खेली हैं।
विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को टूर्नामेंट से ठीक पहले खराब फॉर्म और टीम कॉम्बिनेशन के कारण प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की सीरीज में संजू को मौका मिला था, लेकिन लगातार असफलताओं के बाद इशान किशन ने विकेटकीपिंग और ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली।
इशान ने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों में 77 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर अपनी जगह पक्की कर ली और टीम को मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, संजू को नामीबिया के खिलाफ खेलने का मौका मिला था और उस मुक़ाबले में उन्होंने भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत देते हुए 8 गेंद पर 22 रन ठोके थे। ऐसे में क्या टीम मैनेजमेंट अभिषेक या तिलक में से किसी को ड्रॉप कर एक बार फिर संजू की ओर रुख करेग?
Published on:
16 Feb 2026 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
