6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 06, 2026

भारत की टी20 टीम में कभी नहीं लौटेंगे शुभमन गिल! मोहम्मद कैफ ने इसके पीछे की बताई असली वजह

Mohammad Kaif on Shubman Gill: टीम इंडिया के टी20 कप्तानी में बदलाव को लेकर इस समय खूब चर्चा हो रही है। इस दौरान शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी को लेकर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है।

SHreyas Iyer and Shubman Gill

श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल (फोटो- IANS)

Team India T20 Captain Update: टीम इंडिया की टी20 कप्तानी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सेलेक्टर्स अब मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 कप्तानी किसी नए खिलाड़ी को सौंपने पर विचार कर रहे हैं। इस रेस में श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे चल रहा है। ANI और ईसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में तो ये तक दावा किया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान चुन लिया गया है और आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

कैफ ने किया फैसले का समर्थन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद कैफ का मानना है कि श्रेयस अय्यर सूर्यकुमार यादव के बाद कप्तानी के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं। कैफ ने अपने YouTube चैनल पर बात करते हुए कहा, "अय्यर ने IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के चैंपियन बनने के दौरान हेड कोच गौतम गंभीर के साथ अच्छा तालमेल बनाया। गौतम पहले श्रेयस के साथ काम कर चुके हैं और KKR के लिए ट्रॉफी जीत चुके हैं। श्रेयस ने दिल्ली और पंजाब को फ़ाइनल तक पहुँचाया है। अनुभव के मामले में, श्रेयस ने IPL में कप्तानी की है, ट्रॉफी जीती है और वह गौतम के काम करने के तरीके को समझते हैं। कप्तान और बल्लेबाज़ दोनों के तौर पर अपने शानदार रिकॉर्ड की वजह से अय्यर दूसरे दावेदारों से काफ़ी आगे हैं।"

हालांक कैफ ने ये भी बताया कि जब आप किसी ऐसे कप्तान को हटाते हैं, जिसने वर्ल्ड चैंपियन बनाया हो, तो विवाद होता है। लेकिन अब जब चयनकर्ताओं ने मन बना लिया है कि वे अय्यर को कप्तान बनाएंगे तो यह एक अच्छा कदम हो सकता है।

शुभमन अचानक हुए थे टीम से बाहर

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्डकप से ठीक पहले शुभमन गिल को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था और ईशान किशन को अचानक टीम में शामिल किया गया था। इसके बाद अब कैफ के टी20 टीम में वापसी पर भी सस्पेंश है। हालांकि कैफ ने साफ कहा कि अब शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी नहीं होगी।

दूसरी ओर पिछले 2 साल में श्रेयस ने टी20 फॉर्मेट ने न सिर्फ कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है, बल्कि बल्ले से भी धमाका किया है। उन्होंने 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाया और फिर सैयद मुश्ताक अली में मुंबई की टीम को खिताब जिताया। अय्यर ने 2025 आईपीएल में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया, जो टीम 2014 के बाद से प्लेऑफ्स का टिकट हासिल करने के लिए तरस रही थी। ऐसे में 2028 वर्ल्डकप और ओलंपिक खेलों से पहले उन्हें टी20 टीम की कप्तानी देना गोल्डेन फैसला साबित हो सकता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें