10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्डकप के बाद भारत के पास एक और खिताब जीतने का मौका, जानें कब-कहां खेला जाएगा टूर्नामेंट

T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम अब एशियन गेम्स 2026 में भी गोल्ड मेडल जीतने की दावेदार होगी। जापान में होने वाले इस टूर्नामेंट में मेंस और वूमेन्स दोनों भारतीय टीमें T20 फॉर्मेट में हिस्सा लेंगी।

2 min read
Google source verification
Team India Asian Games 2026 Cricket Tournament

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Asian Games Cricket Tournament 2026: 8 मार्च 2026 को भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को T20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में हराकर न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि इतिहास पलट दिया। फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने चार ऐसे कारनामे किए, जो इतिहास में पहले कभी नहीं हुए थे। भारतीय टीम दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई, जिसने तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा न्यूजीलैंड को T20 वर्ल्ड कप में पहली बार हराया।

एक और खिताब कर रहा इंतजार

इसके साथ ही भारतीय टीम खिताब डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई। वहीं मेजबान होने के नाते खिताब जीतने वाली भी भारतीय टीम पहली टीम बन गई। अब भारतीय टीम के पास एक और खिताब जीतने का मौका है। अब भारतीय टीम एशियन गेम्स का खिताब भी जीत सकती है। आपको बता दें कि पिछली बार ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। यहां भारत की वूमेन्स और मेंस दोनों टीमें T20 फॉर्मेट में हिस्सा लेने पहुंचेंगी।

पहले वूमेन्स टूर्नामेंट शुरू होगा, जिसकी शुरुआत 16 सितंबर से होगी और 22 सितंबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। वहीं मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होगी और खिताबी मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। आपको बता दें कि जापान इस बार एशियन गेम्स की मेजबानी कर रहा है, जिसमें 45 देश हिस्सा लेंगे। हालांकि एशियाई गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत के साथ अफगानिस्तान, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश सहित 16 टीमें हिस्सा ले सकती हैं।

दोनों गोल्ड भारत के नाम रहा

आपको बता दें कि एशियाई गेम्स 2022 में वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, राहुल त्रिपाठी, रवि बिश्नोई, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला था। जहां भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को खिताबी मुकाबले में हराया था। टूर्नामेंट का गोल्ड मेडल भारतीय टीम ने जीता था, जबकि सिल्वर अफगानिस्तान और ब्रॉन्ज बांग्लादेश के नाम रहा था। वहीं भारतीय वूमेन्स क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को खिताबी मुकाबले में हराया था। इसके साथ ही भारतीय टीम को गोल्ड, श्रीलंका को सिल्वर और बांग्लादेश को ब्रॉन्ज मेडल मिला था।

कैसा होता है टूर्नामेंट का फॉर्मेट

आपको बता दें कि रैंकिग की टॉप की चार टीमें यानी भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिलती है। इसके अलावा अफगानिस्तान, नेपाल, हांगकांग, मलेशिया सहित अन्य क्वालीफाइंग टीमों को नॉकआउट मैच खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनानी होती है। इसके बाद क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती हैं और सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें फाइनल में पहुंचती हैं, जहां खिताबी मुकाबला खेला जाता है।