28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेस्टइंडीज के 2 खिलाड़ियों की वजह से जब रोए थे भारतीय फैंस! सेमीफाइनल से कर दिया था टीम इंडिया को बाहर

2016 टी20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी और खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को धूल चटाकर दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया।

2 min read
Google source verification
West Indies Cricket Team

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

India vs West Indies T20 World Cup: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के सामने सेमीफाइनल में पहुंचने की कड़ी चुनौती है। टीम इंडिया को अंतिम चार का टिकट हासिल करने के लिए हर हाल में वेस्टइंडीज को हराना होगा। वेस्टइंडीज फिलहाल नेट रन रेट के मामले में भारत से काफी आगे है और अगर यह मुकाबला बारिश या किसी अन्य कारण से ड्रॉ होता है, तो भारतीय टीम बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ऐसे में भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि मैच का नतीजा जरूर निकले और टीम इंडिया जीत दर्ज करे।

10 साल से बाकी है हिसाब

इस मुकाबले को लेकर भावनाएं इसलिए भी जुड़ी हैं क्योंकि भारतीय फैंस 2016 टी20 वर्ल्ड कप में मिले उस दर्द को अब हिसाब बराबर करने का मौका मान रहे हैं। 2016 के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने थे। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला गया था, जहां भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 192 रन बनाए थे। उस मैच में विराट कोहली ने 47 गेंदों में नाबाद 89 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि रोहित शर्मा ने 31 गेंदों में 43 रन बनाए थे।

193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। बुमराह ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर क्रिस गेल को पवेलियन भेज दिया, जबकि तीसरे ओवर में आशीष नेहरा ने मार्लन सैमुअल्स को आउट कर दिया। तीन ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 19 रन पर दो विकेट था और ऐसा लगने लगा कि भारत यह मैच आसानी से जीत लेगा।

इन 2 खिलाड़ियों ने छीन लिया मैच

लेकिन इसके बाद मैच ने ऐसा मोड़ लिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। भारतीय फैंस के खचाखच भरे स्टेडियम में टीम इंडिया को पलड़ा भारी लग रहा था। यहां से किसी ने भी वेस्टइंडीज की जीत की उम्मीद नहीं की थी लेकिन लेंडल सिमंस और जॉनसन चार्ल्स ने पारी को संभालते हुए भारतीय गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। चार्ल्स और सिमंस ने मिलकर वेस्टइंडीज को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। बचा हुआ काम लेंडल सिमंस ने आंद्रे रसेल के साथ मिलकर कर दिया। सिमंस ने नाबाद 82 रन की पारी खेली, तो रसेल ने 20 गेंदों में 43 रन ठोक दिए। वेस्टइंडीज ने यादगार जीत दर्ज की और भारत का फाइनल खेलने का सपना तोड़ दिया।

अब करीब 10 साल बाद एक बार फिर भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने हैं। इस बार मुकाबला कोलकाता में खेला जाना है और दांव पर सेमीफाइनल का टिकट है। भारतीय टीम के पास 2016 की हार का बदला लेने और सेमीफाइनल में जगह पक्की करने का सुनहरा मौका है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप