17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टी20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया, सिर्फ एक समीकरण बचा सकता है कंगारुओं की लाज

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श (54 रन, 27 गेंद) और ट्रेविस हेड (56 रन, 29 गेंद) ने पावरप्ले में 104 रन की जबरदस्त साझेदारी की, लेकिन उसके बाद टीम धराशायी हो गई।

2 min read
Google source verification
टी20 वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार

टी20 वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रुप बी के महत्वपूर्ण मैच में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए, जबकि श्रीलंका ने 18 ओवर में 184/2 बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार है, जिसके बाद उनकी सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। वहीं, श्रीलंका सुपर 8 में पहुंच चुकी है।

मिशेल मार्श और ट्रेविस हेड की शानदार साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श (54 रन, 27 गेंद) और ट्रेविस हेड (56 रन, 29 गेंद) ने पावरप्ले में 104 रन की जबरदस्त साझेदारी की, लेकिन उसके बाद टीम धराशायी हो गई। मिडिल ऑर्डर फ्लॉप रहा और अंतिम 5 विकेट सिर्फ 7 रनों पर गिर गए। श्रीलंका के स्पिनरों ने शानदार कमबैक किया।

पाथुम निसांका का पहला शतक

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाथुम निसांका ने 52 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें उन्होंने टूर्नामेंट का पहला शतक जड़ा। कुशल मेंडिस ने भी उपयोगी पारी खेली। श्रीलंका की इस जीत से वे सुपर 8 में पहुंच गए हैं।

श्रीलंका 6 अंक के साथ टॉप पर

ग्रुप बी की स्थिति अब और साफ हो गई है। श्रीलंका 3 मैचों में 6 अंक (NRR +2.462) के साथ टॉप पर हैं और क्वालीफाई कर चुके हैं। जिम्बाब्वे के 4 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया अब 3 मैचों में सिर्फ 2 अंक (1 जीत, 2 हार) के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनकी NRR भी कमजोर हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया की राह बेहद मुश्किल

ऑस्ट्रेलिया के लिए अब राह बेहद मुश्किल है। उनके पास सिर्फ ओमान के खिलाफ आखिरी लीग मैच बचा है। अगर वे ओमान को बड़े अंतर से हराते हैं, तो भी सुपर 8 में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे को अपने बाकी दोनों मैच (आयरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ) हारना होगा। साथ ही NRR में बड़ा सुधार जरूरी है। विश्लेषकों का मानना है कि यह परिदृश्य बेहद दुर्लभ है। 2021 चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अब ग्रुप स्टेज से बाहर होने के कगार पर हैं, जो उनके लिए बड़ा झटका होगा।