
टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए को हराने के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद देते भारतीय खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: IANS)
T20 World Cup 2026 Points Table Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज शनिवार को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स के मुकाबले से हुआ। बेहद संघर्षपूर्ण इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने आखिरी कुछ गेंदों पर मैच को पलटते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर जगह बना ली, लेकिन कुछ ही घंटे बाद भारत ने यूएसए के खिलाफ 29 रनों से जीत दर्ज करते हुए शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया। इस तरह पाकिस्तानी टीम कुछ घंटे ही नंबर-1 पर रह सकी।
आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो भारत शुरुआती एक मैच जीतने के बाद दो अंकों और +1.450 के नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर है। वहीं, पाकिस्तान की टीम एक मैच जीतने के बाद दो अंक और +0.240 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। तीसरे स्थान पर नामीबिया है, जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। चौथे नंबर पर एक मैच हारने के बाद -0.240 के नेट रन रेट के साथ नीदरलैंड है तो यूएसए शुरुआती मैच हारने के बाद -1.450 के नेट रन रेट के साथ पांचवें पायदान पर है।
ग्रुप सी में सिर्फ एक ही मुकाबला खेला जा सका है, जो कि शनिवार को वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया था। इस मैच को 35 रन से जीतने के साथ ही विंडीज दो अंक और +1.750 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। जबकि स्कॉटलैंड शुरुआती मुकाबला हारकर बगैर खाता खोले -1.750 के नेट रन रेट के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड, इटली और नेपाल इस ग्रुप बगैर कोई मैच खेले क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
बता दें कि आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप चरण के बाद सभी ग्रुप की दो शीर्ष टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके बाद सुपर-8 में सभी टीमें दो ग्रुप में एक-दूसरे से मैच खेलेंगे और दोनों ग्रुप से दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल जगह बनाएंगी। फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा।
Published on:
08 Feb 2026 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
