2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 world Cup 2026: पाकिस्तान के भारत से मैच नहीं खेलने पर अंबानी को लगेगा तगड़ा झटका! होगा इतने सौ करोड़ का नुकसान

भारत-पाकिस्तान मुकाबला आईसीसी के हर चक्र का सबसे ज्यादा कमाई वाला इवेंट माना जाता है। विज्ञापन जगत में इसे 'मनी मैच' कहा जाता है। ऐसे में पाकिस्तान के मैच नहीं खेलने से होस्ट ब्रॉडकास्टर को 200 से 250 करोड़ रुपये तक का नुकसान होगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 02, 2026

IND vs PAK

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत से मैच खेलने से किया इंकार (Photo-IANS)

JioStar faces Rs 200–250 crore loss, India vs Pakistan T20: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक एक हफ्ते पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के साथ होने वाले ग्रुप स्टेज मुक़ाबले को बॉयकॉट करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के इस फैसले से न सिर्फ आईसीसी, बल्कि टूर्नामेंट के होस्ट ब्रॉडकास्टर जियोस्टार और विज्ञापनदाताओं के सामने नई अनिश्चितता खड़ी कर दी है।

भारत से मुक़ाबला नहीं खेलेगा पाकिस्तान

भारत-पाकिस्तान मुकाबला आईसीसी के हर चक्र का सबसे ज्यादा कमाई वाला इवेंट माना जाता है। विज्ञापन जगत में इसे 'मनी मैच' कहा जाता है। पाकिस्तान सरकार ने 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस टी20 विश्व कप में अपनी टीम की भागीदारी को मंजूरी तो दे दी है, लेकिन स्पष्ट कर दिया है कि 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।

आईसीसी ने PCB को दी चेतावनी

आईसीसी ने इस फैसले पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए हैं और संभावित परिणामों की चेतावनी दी है। आईसीसी का कहना है कि चुनिंदा मैच खेलने या छोड़ने का यह तरीका वैश्विक क्रिकेट के इकोसिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

जियोस्टार की हालत पहले ही खस्ता

यह विवाद ऐसे समय में उभरा है, जब जियोस्टार के आईसीसी मीडिया अधिकारों की आर्थिक संरचना पहले से ही चर्चा में है। हाल ही में कुछ रिपोर्टों में जियोस्टार द्वारा ब्रॉडकास्टिंग से पीछे हटने की अटकलें लगी थीं, हालांकि आईसीसी और जियो स्टार का ब्रॉडकास्टिंग के लिए चार साल का कॉन्ट्रैक्ट है, जिसमें अभी भी दो साल बचे हैं। लेकिन कॉन्ट्रैक्ट की अवधि पूरी होने से पहले ही जियोस्टार पीछे हटना चाह रहा है।

होस्ट ब्रॉडकास्टर को 200 से 250 करोड़ रुपये का नुकसान

उद्योग के विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर भारत-पाकिस्तान का यह ग्रुप मैच नहीं होता, तो होस्ट ब्रॉडकास्टर को 200 से 250 करोड़ रुपये तक के विज्ञापन राजस्व का नुकसान हो सकता है। हाल के आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत -पाकिस्तान मुक़ाबले के दौरान 10 सेकंड के विज्ञापन स्लॉट की कीमत 40 से 60 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है।

अगर पाकिस्तान सिर्फ इस एक मैच का बहिष्कार करता है, तो क्या होगा?

अगर पाकिस्तान सिर्फ 15 फरवरी का मैच छोड़ता है, तो भारत को वॉकओवर के जरिए अंक मिल सकते हैं, लेकिन ब्रॉडकास्टर को लाइव मैच प्रसारित करने का मौका नहीं मिलेगा, जिस पर सबसे ज्यादा विज्ञापन मांग टिकी होती है। मीडिया खरीदारों का कहना है कि मैच न होने पर 'मेक-गुड्स', इन्वेंट्री स्वैप और दोबारा बातचीत का रास्ता अपनाया जा सकता है, खासकर उन ब्रांड्स के साथ जो इस मुकाबले को केंद्र में रखकर भारी निवेश कर चुके हैं।

एक वरिष्ठ उद्योग विशेषज्ञ ने बताया कि जोखिम जियोहॉटस्टार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा है, जहां भारत-पाक मैच हमेशा व्यूअरशिप में सबसे बड़ा उछाल लाते हैं। अब कीमतें परफॉर्मेंस मेट्रिक्स और ऑडियंस डिलीवरी से सीधे जुड़ी हुई हैं।

Story Loader