
भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- IANS)
India vs Pakistan in T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर से कर रहे हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जिसकी वजह से पूरी दुनिया में उसकी आलोचना हो रही है। आपको बता दें कि 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला किया कि उनकी क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगी।
आईसीसी ने पाकिस्तान से इस फैसले पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया है, हालांकि इसके बावजूद यह मामला लगातार विवादों में बना हुआ है। इस फैसले की भारत और पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी कड़ी निंदा की है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने पाकिस्तान को लेकर ऐसा बयान दे दिया है, जिसे पढ़कर पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस आहत हो सकते हैं। श्रीकांत ने पाकिस्तान को “खाली बर्तन” करार दिया, जो सिर्फ ज्यादा शोर मचाता है।
अपने यूट्यूब चैनल पर इस मुद्दे पर बात करते हुए कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा कि अगर पाकिस्तान खेलने का फैसला करता भी है, तो इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा, “खाली बर्तन ज्यादा शोर करते हैं। पाकिस्तान डरा हुआ है। अभी-अभी अंडर-19 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ है, इसलिए सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान दे रहा है। खेले या न खेले, इससे भारत को कोई फर्क नहीं पड़ता।”
श्रीकांत ने आगे कहा कि एशिया कप में भी पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ सभी मुकाबले खेले थे और हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि जब एशिया कप दुबई में खेला गया था, तब भारत और पाकिस्तान की टीमें तीन बार आमने-सामने आई थीं और तीनों मुकाबलों में पाकिस्तान की टीम को हार झेलनी पड़ी थी।
Published on:
04 Feb 2026 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 World Cup 2026
