8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुमराह को तेज बुखार, अभिषेक की तबीयत… टीम इंडिया से जुड़ेगा अब ये स्टार खिलाड़ी, सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट

Suryakumar Yadav on Washington Sundar: यूएसए के खिलाफ 29 रनों से शानदार जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने प्‍लेयर्स की हेल्‍थ पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्‍होंने बताया कि जसप्रीत बुमराह को तेज बुखार था, जैसे की अभिषेक शर्मा की भी तबीयत खराब थी। जबकि वाशिंगटन सुंदर फिट हो गए हैं और वह अगले मैच से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 08, 2026

Suryakumar Yadav on Washington Sundar

भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव। (फोटो सोर्स: IANS)

Suryakumar Yadav on Washington Sundar: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ शानदार जीत के साथ की है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतक के दम पर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 161 रन स्‍कोर बोर्ड पर टांगे। इसके बाद यूएसए को 132 रन पर रोकते हुए 29 रन से मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच में जसप्रीत बुमराह नहीं खेले, मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इसका कारण बताया और वाशिंगटन सुंदर की चोट पर भी बड़ा अपडेट दिया।

सुंदर अब पूरी तरह फिट

ज्ञात हो कि वाशिंगटन सुंदर पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले के बाद साइड स्ट्रेन के चलते टीम से बाहर हो गए थे। उनकी जगह वनडे सीरीज के लिए जगह आयुष बडोनी को टीम इंडिया में जगह दी गई थी। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप टीम में उन्‍हें बरकरार रखा गया था, क्योंकि चोट गंभीर नहीं थी। उम्‍मीद के मुताबिक सुंदर अब पूरी तरह फिट हो गए हैं।

सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट

यूएसए के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वाशिंगटन सुंदर अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं। वह दिल्ली में टीम इंडिया से जुड़ेंगे, जहां हमें 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलना है।

बुमराह को तेज बुखार

भारतीय स्‍टार पेसर जसप्रीत बुमराह भी बीमारी के चलते अमेरिका के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए। सूर्यकुमार ने बताया कि मौसम की वजह से बुमराह को तेज बुखार था, जैसे अभिषेक शर्मा की तबीयत भी खराब थी, लेकिन बाकी सब ठीक है।