29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 27, 2026

SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों ने किया बदलाव, देखें प्लेइंग 11

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि प्रफुल्ल हिंगे की वापसी हुई है। वहीं, राजस्थान के खेमे में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। शुभम दुबे को इम्पैक्ट के रूप में रखा गया है।

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Eliminator

IPL 2026 का एलिमिनेटर मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। (Photo - IPL)

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals, Eliminator, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम या न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

पैट कमिंस ने क्या कहा

एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मुझे लगता है कि हमने हाल ही में अच्छा क्रिकेट खेला है। हम अपनी गेंदबाजी को सिंपल रखने की कोशिश करेंगे और उन्हें उनकी ताकत के हिसाब से खेलने देंगे। मुझे लगता है कि हम दबाव को लेकर परेशान नहीं हैं। हिंज वापस आए हैं।"

रियान पराग पूरी तरह फिट

आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करते क्योंकि लक्ष्य का पीछा करने के लिए यह अच्छा ग्राउंड है। हमने चेज और डिफेंड किया है। मैं खेलने के लिए अनफिट हूं। अभी भी हमारे पास जीतने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। अगर हम अपनी काबिलियत के हिसाब से खेलें तो मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हूं। जड्डू प्लेइंग इलेवन में वापस आ गए हैं। दुबे इम्पैक्ट प्लेयर है।"

लीग चरण में सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैचों में 9 जीत के साथ 18 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। आरआर ने 14 मैचों में 8 जीत के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। लीग चरण में खेले गए मैचों में एसआरएच का पलड़ा आरआर पर भारी रहा है। एसआरएच ने लीग चरण के दोनों मैच जीते थे। पहले मैच में एसआरएच 57 रन से जीती थी, जबकि दूसरे मैच में 5 विकेट से जीती थी। इस तरह आरआर के पास एसआरएच के खिलाफ जीत हासिल कर लीग चरण की हार का बदला लेते हुए दूसरे क्वालीफायर में जाने का मौका है। वहीं, एसआरएच, आरआर के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें