
महिला वर्ल्ड कप 2025 का फ़ाइनल मुक़ाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा (Photo - BCCI/X)
Women's World Cup 2025, Final, India vs South africa: महिला वर्ल्ड कप 2025 का फ़ाइनल मुक़ाबला मेजबान भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल यानि 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने तीसरी बार और दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में जगह बनाई है। वहीं यह लगातार तीसरी बार है जब दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने किसी भी वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में जगह पक्की है।
पिछले दो साल में पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों मिलकर दक्षिण अफ्रीका छठी बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुंचा है। इससे पहले वह महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023, टी20 वर्ल्ड कप 2024, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024, अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फ़ाइनल खेल चुका है। डबल्यूटीसी को छोड़कर सभी मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से दो बार वह भारत से ख़िताबी मुक़ाबले में भिड़ा है और दोनों ही बार उसे हार का सामना करना पड़ा है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फ़ाइनल खेला गया था। इस मैच में भारत ने अफ्रीका को 7 रन से हराया था। इसके अलावा अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फ़ाइनल भी इन दोनों देशों के बीच हुआ था। इसमें एक बार फिर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।ऐसे में क्या 'चोकर्स' इस बार भारत को हराकर का वनडे वर्ल्ड कप के खिताब का सूखा खत्म करने में कामियाब होंगे?
बता दें भारत इससे पहले 2005 और 2017 में फाइनल में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहली बार होगा जब उसे कोई नया चैंपियन मिलेगा। इससे पहले के 12 एडिशन में ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सात बार खिताब जीता है। वहीं, इंग्लैंड ने चार और न्यूजीलैंड ने एक बार खिताब पर कब्जा जमाया है।
Published on:
01 Nov 2025 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Women's World Cup 2025

