30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jan 24, 2026

रोमांटिक मूवी जैसी है ऑलराउंडर Shivam Dube की लव स्टोरी, धर्म की दीवार तोड़कर 6 साल बड़ी महिला से रचाई शादी

Shivam Dube Love Story: भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही चर्चा में रही है जितनी उनकी प्रोफेशनल उपलब्धियां। टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे भी उन्हीं में से एक हैं, जिनकी लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही है। शिवम दुबे को क्रिकेट में उनके बेखौफ अंदाज के […]

shivam dube love story got married to muslim woman 6 years older than him

भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे और उनकी पत्नी अंजुम खान (PC: X@/IamShivamDube)

Shivam Dube Love Story: भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही चर्चा में रही है जितनी उनकी प्रोफेशनल उपलब्धियां। टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे भी उन्हीं में से एक हैं, जिनकी लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही है। शिवम दुबे को क्रिकेट में उनके बेखौफ अंदाज के लिए जाना जाता है, जो स्पिनरों को लंबे-लंबे छक्के लगाने की काबिलियत रखते हैं।

इसी तरह प्यार के मामले में भी दुबे ने यही बेखौफ अंदाज अपनाया और बिना धर्म और समाज की परवाह किए दूसरे धर्म में शादी रचाई। यह कहानी सिर्फ क्रिकेटर की नहीं, बल्कि उस प्यार की है जिसने उम्र, धर्म और सामाजिक बंदिशों को पीछे छोड़ दिया और आखिरकार शादी तक पहुंचा।

6 साल बड़ी मुस्लिम महिला से प्यार

शिवम दुबे का नाम जिस महिला से जुड़ा, वह थीं अंजुम खान। अंजुम खान उम्र में शिवम दुबे से करीब 6 साल बड़ी हैं और मुस्लिम परिवार से आती हैं। अंजुम एक एक्टर, मॉडल और वॉइस आर्टिस्ट हैं। शिवम की उनसे मुलाकात म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई थी और धीरे- धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा, लेकिन लंबे समय तक साथ रहने के बाद यह रिश्ता और मजबूत होता चला गया। उम्र और धर्म का अंतर उनके बीच कभी नहीं आ पाया।

धर्म की चुनौती और शादी

शिवम दुबे हिंदू परिवार से आते हैं, जबकि अंजुम खान मुस्लिम परिवार से। ऐसे में शादी का फैसला आसान नहीं था। दोनों परिवारों को मनाना एक बड़ी चुनौती थी। समाज और रिश्तेदारों के सवाल भी सामने आए, लेकिन शिवम और अंजुम अपने फैसले पर अडिग रहे। दोनों ने एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हुए साल 2021 में हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के रीति-रिवाजों से शादी की।

अभी शिवम दुबे और अंजुम खान दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। साल 2022 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम अयान रखा। इसके बाद साल 2025 में घर में एक और किलकारी गूंज उठी और बेटी महविश का जन्म हुआ।

भारत को जिता चुके हैं टी20 वर्ल्ड कप

शिवम दुबे भारत की टी20 टीम का एक मजबूत हिस्सा बन चुके हैं। शिवम 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का एक प्रमुख हिस्सा थे। उनकी फाइनल में निचले क्रम में खेली गई उपयोगी पारी की बदौलत ही भारत उस मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच पाया था और वर्ल्ड कप जीता था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें