7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आते ही मोहम्मद सिराज की प्लेइंग 11 में एंट्री, संजू सैमसन-जसप्रीत बुमराह के अलावा ये खिलाड़ी हुए बाहर

T20 वर्ल्डकप 2026 के पहले ही मुकाबले में संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है और टीम मैनेजमेंट ने ईशान किशन से ओपनिंग कराने का फैसला लिया है।

2 min read
Google source verification
भारत बनाम USA (फोटो- IANS)

भारत बनाम USA (फोटो- IANS)

Team India Playing 11 for USA Match: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 का तीसरा मुकाबला भारत और यूएसए के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में USA ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। इसके अलावा संजू सैमसन को बाहर कर ईशान किशन से टीम मैनेटमेंट ने ओपनिंग कराने का फैसला किया।

टॉस जीतने के बाद यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। यह हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है, इसलिए हम टारगेट चेज करने की कोशिश करेंगे। वर्ल्ड कप हमारे लिए सबसे बड़े स्टेज में से एक है। यूएसए से बहुत उम्मीदें हैं इसलिए हम अच्छा करने की कोशिश करेंगे। हमने डीवाई पाटिल स्टेडियम में कुछ वार्म-अप गेम खेले, जिसमें हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। हमारी प्लेइंग इलेवन में 6 बल्लेबाज, 2 ऑलराउंडर और 3 गेंदबाज शामिल हैं।"

इस वजह से नहीं खेल रहे बुमराह

दूसरी ओर, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। विकेट अच्छा लग रहा है, हवा चल रही है इसलिए हमें ओस की उम्मीद नहीं है। गेम शुरू होने से पहले ही माहौल अच्छा है। मुझे यकीन है कि यह और भी बेहतर होगा। हमारी प्लेइंग इलेवन में वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन नहीं हैं। बदकिस्मती से जसप्रीत बुमराह ठीक नहीं हैं, इसलिए मोहम्मद सिराज खेल रहे हैं।"

ग्रुप-ए में मौजूद भारतीय टीम इस मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद टीम इंडिया 12 फरवरी को नामीबिया का सामना करेगी। 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच होई-वोल्टेज मैच खेला जाना है, लेकिन फिलहाल इस पर सस्पेंस है। इसके बाद टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड से भिड़ेगी। दोनों देशों के बीच टी20 फॉर्मेट में इकलौता मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला गया था, जिसमें यूएसए को 110/8 के स्कोर पर रोकने के बाद भारत ने 18.2 ओवरों में जीत दर्ज की थी।

भारत की प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

USA की प्लेइंग इलेवन

सैतेजा मुक्कमल्ला, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर और अली खान।