29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 25, 2026

MI vs RR: रियान पराग ही बन जाते सबसे बडे़ विलेन, अगर नहीं कामयाब होती ये चाल! जिसने पलट दी बाजी

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals: वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर अंतिम चार का टिकट कंफर्म कर लिया, जबकि मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो चुकी थी।

rajasthan royals beat mumbai indians in ipl 1016

IPl 2026 MI vs RR: जीत के बाद अंपायर से हाथ मिलाते राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी (फोटो- IANS)

IPL 2026 MI vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हराकर अंतिम चार का टिकट कन्फर्म कर लिया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत हासिल करनी थी, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और रियान पराग (Riyan Parag) सस्ते में पवेलियन लौट गए।

आर्चर ने खेली धुंआधार पारी

इसके बाद ध्रुव जुरेल और दासुन शनाका ने टीम के लिए कुछ उपयोगी पारियां खेलीं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण पारी जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने खेली। उन्होंने सातवें नंबर पर आकर 15 गेंदों में 32 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन तक पहुंचने में सफल रही।मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में यह लक्ष्य आसान नहीं था और मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 175 रन ही बना सकी। इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने 30 रन से मुकाबला जीतकर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं पूरी तरह खत्म हो गईं।

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने एक ऐसी चाल चली, जिसकी सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में खूब चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि जब राजस्थान रॉयल्स ने 119 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे, तब उन्होंने जोफ्रा आर्चर को बल्लेबाजी के लिए भेजा। आर्चर ने उनके फैसले को सही साबित करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में 32 रन ठोक दिए, जो मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। हालांकि अगर आर्चर सस्ते में आउट हो जाते तो पराग के फैसले की जमकर आलोचना हो रही होती।

क्यों लिया रियान ने ये फैसला?

मैच के बाद रियान पराग ने बताया कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया। उन्होंने कहा, “अच्छा लगता है जब चीजें योजना के हिसाब से चलती हैं। मैं जानता हूं कि हमने मैच जीता है और क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां हम बेहतर कर सकते हैं।” जोफ्रा आर्चर को सातवें नंबर पर भेजने के फैसले पर उन्होंने कहा, “हम चाहते थे कि एक सेट बल्लेबाज थोड़ा लंबा खेले। हमें तेजी से रन चाहिए थे। यह ऐसा विकेट था, जहां बीच में दो ऐसे बल्लेबाजों को नहीं रख सकते थे जो प्रति गेंद सिर्फ एक रन बना रहे हों। हम चाहते थे कि एक खिलाड़ी पहल करे और दूसरा बल्लेबाज लंबा खेले। यही वजह थी कि हमने जोफ्रा आर्चर को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा।”

अब क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से 27 मई को होगा। यह मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें