13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिषेक के बाद अब इस खिलाड़ी को तैयार कर रहे हैं युवराज सिंह, प्रैक्टिस वीडियो हुई वायरल

IPL 2026 के आगाज से पहले ऋषभ पंत का एक प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। खराब फॉर्म और चोट से जूझ रहे पंत अब युवराज सिंह के मार्गदर्शन में खुद को तैयार कर रहे हैं। क्या 'युवी पाजी' का यह मंत्र पंत को 27 करोड़ की कीमत के लायक साबित करेगा? देखिए कैसे बदल गया है पंत का अंदाज...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Mar 13, 2026

Rishabh Pant training with Yuvraj Singh , IPL 2026 Rishabh Pant batting video , Yuvraj Singh coaching Rishabh Pant , Lucknow Super Giants IPL 2026 , Rishabh Pant fitness transformation , Yuvraj Singh and Abhishek Sharma connection , Cricket News Hindi , latest cricket news, rishabh pant and yuvraj singh, rishabh pant training with yuvraj singh ipl 2026 video viral

युवराज सिंह और ऋषभ पंत (नेट प्रैक्टिस करते हुए) (Photo - IANS and Screengrab)

Rishabh PantTraining with Yuvraj Singh: आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले यह खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी को धार देने में जुटे हैं। वह मुंबई में एक छोटे से कैंप के दौरान भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह की देखरेख में ट्रेनिंग करते नजर आए। इस भारतीय खिलाड़ी ने खुद प्रैक्टिस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आपको बता दें कि इस बार वह आईपीएल के 19वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मैदान पर उतरेंगे।

चोट और खराब फॉर्म से वापसी की कोशिश

वह खिलाड़ी और कोई नहीं स्पाइडर मैन ऋषभ पंत है। पंत के लिए पिछला कुछ समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था, जिसके कारण वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे। उन्होंने अपना आखिरी वनडे और टी20 मैच अगस्त और जुलाई 2024 में खेला था। अब वह अपनी पुरानी लय हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

युवी पाजी की क्लास में पंत

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवराज सिंह अंपायर की जगह खड़े होकर पंत की बैटिंग को बारीकी से देख रहे हैं और उन्हें सलाह दे रहे हैं। पंत भी पूरे जोश में दिख रहे हैं और उनके बल्ले से शानदार शॉट्स निकल रहे हैं। मीडिया के मुताबिक, युवराज पंत को मॉडर्न क्रिकेट की स्किल्स और मानसिक मजबूती (टेम्परामेंट) सिखा रहे हैं।

फिटनेस पर भी दिया जोर

पंत की ट्रेनिंग से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ऋषभ अपने खेल और फिटनेस को लेकर बहुत गंभीर हैं। वीडियो में वह पहले से काफी पतले और फिट नजर आ रहे हैं। वह खुद चाहते थे कि युवराज सिंह उन्हें 3-4 दिन ट्रेनिंग दें, ताकि वह अपने व्हाइट-बॉल गेम को और बेहतर बना सकें।

IPL 2025 की कसर पूरी करने की तैयारी

भले ही पंत टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हों, लेकिन आईपीएल 2025 उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा था, लेकिन वह 14 मैचों में सिर्फ 269 रन ही बना सके थे। उनकी कप्तानी में टीम भी प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी। अब पंत युवराज सिंह की मदद से आईपीएल 2026 में जोरदार वापसी करने के लिए तैयार दिख रहे हैं।