31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 31, 2026

IPL 2026: चिन्नास्वामी भगदड़ से सबक,फाइनल से पहले बेंगलुरु पुलिस ने सेलिब्रेशन पर लगाई रोक, जारी की एडवाइजरी

पुलिस ने मैच के बाद किसी भी तरह के सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी है। इसके अलावा लोगों से अपील की है कि पटाखे फोड़ने और यातायात या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचें।

IPL 2026 Final

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के फ़ाइनल में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी (Photo - IPL 2026)

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Final, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले बेंगलुरु पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

पुलिस ने मैच के बाद किसी भी तरह के सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी है। इसके अलावा लोगों से अपील की है कि पटाखे फोड़ने और यातायात या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचें। पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने, विरोधी टीम के समर्थकों का मजाक उड़ाने या नफरत फैलाने वाली सामग्री साझा करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है।

इन गतिविधियों पर लगाई गई रोक

  • सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर भीड़ जुटाना
  • बिना अनुमति बड़े LED स्क्रीन लगाना
  • मॉल, पब और अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर सार्वजनिक लाइव स्क्रीनिंग
  • पटाखे और खतरनाक सामग्री का इस्तेमाल
  • बाइक रैली, स्टंटबाजी और ओवरस्पीडिंग
  • ट्रैफिक जाम या सड़क अवरुद्ध करना
  • सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन
  • झगड़ा, हंगामा और अभद्र व्यवहार
  • सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

इस मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम करेगा, जिससे पहले होटल और फ्लाइट टिकटों के दाम में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। एक ओर आरसीबी की टीम में विराट कोहली और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे। वहीं, दूसरी तरफ जीटी शुभमन गिल, जोस बटलर, राशिद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाडियों से सजी है, जिसने फैंस के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है।

आईपीएल 2026 के फाइनल मैच से पहले 30 और 31 मई के दौरान अहमदाबाद के अधिकतर होटल हाउसफुल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप फ्लाइट से अहमदाबाद जाना चाहते हैं, तो 17,000 से 35,000 हजार रुपए तक किराया चुकाना पड़ सकता है।

अहमदाबाद में मशहूर होटलों के किराए में भारी इजाफा देखने को मिला है। यहां एक रात का किराया 36 हजार रुपए तक पहुंच गया है। आमतौर पर मई के अंत को होटल इंडस्ट्री के लिए ऑफ-सीजन माना जाता है, लेकिन इस बार अहमदाबाद के कई बड़े होटलों में पहले से ही बुकिंग हो रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें