30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 18, 2026

लगातार छठी हार के बाद टूटा श्रेयस अय्यर का दिल! खुलकर बताया कहां हुई पंजाब किंग्स से चूक

Shreyas Iyer on Punjab Kings Lose: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद श्रेयस अय्यर एंड कंपनी के प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदें धुंधली हो गई हैं।

Punjab Kings

पंजाब किंग्स (फोटो- IANS)

IPL 2026 PBKS vs RCB Match Update: आईपीएल 2026 में शुरुआती 6 मैच जीतने वाली पंजाब किंग्स पिछले 6 मैचों से एक जीत के लिए तरस रही है। रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हरा दिया। यह पंजाब किंग्स की लगातार छठी हार है। इस हार ने श्रेयस अय्यर एंड कंपनी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें धुंधली कर दी है। इस हार के बाद श्रेयस ने बताया कि टीम कहां हारी।

श्रेयस ने बताई कहां हारी टीम

मैच के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "उन्होंने बहुत अच्छी शुरुआत की और पावरप्ले के ठीक बाद भी गेंदबाजों पर अटैक किया। मुझे लगता है कि 222 रन बनाना बेहतरीन प्रदर्शन था। हम ज्यादा विकेट नहीं ले पाए, लेकिन हां, मुझे लगता है कि मैच पावरप्ले में ही हार गए थे।"

पंजाब किंग्स ने 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में ही 3 विकेट सिर्फ 19 रन पर खो दिए थे। इस पर श्रेयस अय्यर ने कहा, "हमारे ज्यादातर रन बनाने वाले खिलाड़ी प्रभसिमरन और प्रियांश थे। पावरप्ले में वे हमें जैसी शुरुआत देते थे, जाहिर है, इस बार हम वैसी शुरुआत नहीं कर पाए और मैं भी जल्दी आउट हो गया, जो निराशाजनक था। शशांक और स्टोइनिस ने बीच के ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि हम लगभग 10 रन प्रति ओवर की गति से चल रहे थे, लेकिन लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गए।" श्रेयस अय्यर ने आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की गेंदबाजी की तारीफ की।

पंजाब किंग्स का अगला और आखिरी लीग मैच एलएसजी के खिलाफ है। इस मैच से पहले अपने मानसिकता से जुड़े सवाल पर अय्यर ने कहा, "नतीजे चाहे जो भी हो, मैं हमेशा सकारात्मक रहता हूं। इससे यह तय नहीं होता कि मेरा व्यक्तित्व कैसा है और मैं हमेशा एक मजबूत रवैये के साथ आगे बढ़ता हूं। मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो अतीत में बहुत ज्यादा उलझा रहे। यह मैच अब खत्म हो चुका है, यह बात अब बीत चुकी है। कल मैं फिर से सूरज को उगते हुए देखूंगा।"

मुश्किल हो गई प्लेऑफ्स की राह

सीजन के 13वें मैच में पंजाब की यह लगातार छठी हार थी। टीम 13 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 13 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना दूसरी टीमों पर निर्भर है। मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 222 रन बनाए थे, पंजाब किंग्स 8 विकेट पर 199 रन बना सकी और मैच 23 रन से हार गई।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें