29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 29, 2026

RR vs GT: जोफ्रा आर्चर के सामने नहीं चलता शुभमन गिल का बल्ला, सात बार हुआ है सामना इतनी बार हुए हैं आउट

शुभमन गिल और जोफ्रा आर्चर सात बार आमने सामने आए हैं। इनमें से तीन बार आर्चर ने उन्हें आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इस दौरान गिल का औसत 7.20 और स्ट्राइक रेट 120 का रहा है।

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Qualifier 2 IPL 2026

IPL 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। (photo- BCCI)

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, Qualifier 2, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला पिछले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच का विजेता 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ फाइनल में जगह बनाएगा।

जोफ्रा आर्चर बेहतरीन फॉर्म में

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस सीजन अपनी शानदार फॉर्म में हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने पूरे सीजन रनों का अंबार लगाया है। इसलिए आरआर को क्वालीफायर-2 में इन दोनों बल्लेबाजों से खास सावधानी बरतनी होगी। दूसरी ओर, आर्चर गुजरात के टॉप ऑर्डर पर भारी पड़ सकते हैं, खासकर शुभमन गिल के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है।

आर्चर हमेशा गिल पर भारी

दोनों के बीच अब तक सात मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें आर्चर ने गिल को तीन बार आउट किया है। इस दौरान गिल का औसत सिर्फ 7.20 और स्ट्राइक रेट 120 रहा है। गुरुवार को नेट्स में गिल ने हमेशा की तरह अपना लंबा सेशन लिया, लेकिन गुरनूर बरार की तेज गेंदबाजी ने उन्हें दो बार परेशान किया। एक बार तो गेंद की अचानक उछाल से उनका बल्ला ऊपरी किनारे पर लगा। आर्चर आज भी कुछ ऐसी ही गेंदें फेंककर गिल को परेशानी में डालने की कोशिश करेंगे।

राजस्थान रॉयल्स का मुल्लांपुर में जोरदार रिकॉर्ड

मुल्लांपुर का यह मैदान राजस्थान रॉयल्स के लिए शुभ रहा है। यहां अब तक खेले गए अपने चारों मैचों में टीम ने जीत दर्ज की है। IPL 2026 में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराने के अलावा, एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन से हराया था। रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स इस शानदार रिकॉर्ड को क्वालीफायर-2 में भी बरकरार रखना चाहेगी।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर में दो मैच खेले हैं, जिनमें से एक जीता और एक हारा है। हालांकि, दोनों टीमों के बीच कुल 10 मुकाबलों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। जीटी ने 7 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है।

एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन

एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन उम्दा रहा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 29 गेंदों में 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 196 रन पर सिमट गई।

RCB ने गुजरात को हराया था

वहीं, गुजरात टाइटंस को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। साई सुदर्शन और शुभमन गिल सस्ते में आउट हो गए, जिसके बाद मध्यक्रम पूरी तरह ढह गया। गेंदबाजी विभाग भी बेअसर नजर आया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें