29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 23, 2026

IPL Purple Cap Winners: केवल तीन खिलाड़ियों ने ही दो-दो बार जीती पर्पल कैप; क्या इस बार टूटेगा यह रिकॉर्ड?

भुवनेश्वर ने अपनी सूझबूझ भरी स्विंग गेंदबाजी से पूरे सीजन बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। उन्होंने 14 मैचों में 24 विकेट चटकाए हैं। 18.50 की बेहतरीन औसत और 8.07 की इकॉनमी के साथ उन्होंने 55 ओवर फेंके।

IPL 2026 Playoffs

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के फ़ाइनल में पहुंच चुकी है (Photo - IPL 2026)

Bhuvneshwar Kumar, IPL 2026 Purple Cap Winners: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब अपने अंतिम चरण में है। लीग स्टेज के सिर्फ तीन मुकाबले बचे हैं। बल्लेबाजों के दबदबे वाली इस सीजन में कुछ गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से अलग छाप छोड़ी है। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम सबसे आगे है।

भुवनेश्वर जीत सकते हैं पर्पल कैप

भुवनेश्वर ने अपनी सूझबूझ भरी स्विंग गेंदबाजी से पूरे सीजन बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। उन्होंने 14 मैचों में 24 विकेट चटकाए हैं। 18.50 की बेहतरीन औसत और 8.07 की इकॉनमी के साथ उन्होंने 55 ओवर फेंके। आरसीबी प्लेऑफ में जगह बना चुकी है, ऐसे में भुवनेश्वर के पास कम से कम दो मैच और खेलने का मौका है। अब सवाल यह है कि क्या वे एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर पाएंगे?

इन गेंदबाजों ने लिए हैं 30 से ज्यादा विकेट

आईपीएल के इतिहास में अब तक सिर्फ तीन गेंदबाज ही एक सीजन में 30 या उससे ज्यादा विकेट ले सके हैं। सबसे पहले यह कारनामा 2013 में ड्वेन ब्रावो ने किया, जब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 32 विकेट झटके। इसके बाद 2020 में कगिसो रबाडा ने 30 विकेट लिए, जबकि 2021 में हर्षल पटेल ने आरसीबी की ओर से 32 विकेट लेकर रिकॉर्ड की बराबरी की।

 पर्पल कैप विजेताओं की लिस्ट

वर्षखिलाड़ीटीमविकेट
2008सोहेल तनवीरराजस्थान रॉयल्स22
2009आरपी सिंहडेक्कन चार्जर्स23
2010प्रज्ञान ओझाडेक्कन चार्जर्स21
2011लसिथ मलिंगामुंबई इंडियंस28
2012मोर्ने मोर्कलदिल्ली डेयरडेविल्स25
2013ड्वेन ब्रावोचेन्नई सुपर किंग्स32
2014मोहित शर्माचेन्नई सुपर किंग्स23
2015ड्वेन ब्रावोचेन्नई सुपर किंग्स26
2016भुवनेश्वर कुमारसनराइजर्स हैदराबाद23
2017भुवनेश्वर कुमारसनराइजर्स हैदराबाद26
2018एंड्रयू टायकिंग्स इलेवन पंजाब24
2019इमरान ताहिरचेन्नई सुपर किंग्स26
2020कगिसो रबाडादिल्ली कैपिटल्स30
2021हर्षल पटेलरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर32
2022युजवेंद्र चहलराजस्थान रॉयल्स27
2023मोहम्मद शमीगुजरात टाइटंस28
2024हर्षल पटेलपंजाब किंग्स24
2025प्रसिद्ध कृष्णागुजरात टाइटंस25

कगिसो रबाडा के पास भी मौका

रोचक बात यह है कि इस सीजन कगिसो रबाडा भी शानदार फॉर्म में हैं। गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 मैचों में भुवनेश्वर के बराबर 24 विकेट लिए हैं। उनकी टीम भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, यानी दोनों गेंदबाजों के पास कम से कम दो और मैच बाकी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये दोनों गेंदबाज 32 विकेट का आंकड़ा पार कर पाते हैं या नहीं।

इन खिलाड़ियों ने जीती है दो बार पर्पल कैप

खिलाड़ीसीजन
ड्वेन ब्रावो2013, 2015
भुवनेश्वर कुमार2016, 2017
हर्षल पटेल2021, 2024

इसके अलावा सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने दो-दो बार पर्पल कैप जीती है, उनमें ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल शामिल हैं। ब्रावो ने 2013 और 2015 में पर्पल कैप जीती थी। वहीं, भुवी ने 2016 और 2017 में पर्पल कैप अपने नाम की थी। हर्षल ने 2021 और 2024 में पर्पल कैप जीती थी। अगर भुवनेश्वर इस साल पर्पल कैप जीतने में कामयाब रहते हैं तो वह यह अवॉर्ड तीन बार जीतने वाले आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें