30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Apr 15, 2026

रोहित शर्मा की चोट ने बढ़ाई मुंबई इंडियंस की टेंशन, RCB के खिलाफ मैच के बाद नेट प्रैक्टिस से रहे बाहर

Rohit Sharma hamstring injury update : क्या रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच से बाहर हो जाएंगे? RCB के खिलाफ चोटिल होने के बाद रोहित नेट प्रैक्टिस में नजर नहीं आए। उनकी स्कैन रिपोर्ट्स भी अस्पष्ट रही हैं। जानिए मुंबई इंडियंस के खेमे में इस वक्त क्या चल रहा है और कौन ले सकता है रोहित की जगह।

Rohit Sharma hamstring injury update , MI vs PBKS Rohit Sharma playing status , Rohit Sharma injury scan results , Mumbai Indians news Hindi , Rohit Sharma net session miss , Virat Kohli ankle injury update , IPL 2026 injury news

रोहित शर्मा फ़िज़ियोथेरेपिस्ट के साथ (Photo - IANS)

IPL 2026, Rohit Sharma Injury: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल होने के बाद रोहित शर्मा को लेकर एक डराने वाली खबर सामने आ रही है। हैमस्ट्रिंग (पैर की नस) में खिंचाव की वजह से रोहित मुंबई इंडियंस (MI) के लेटेस्ट नेट सेशन में हिस्सा नहीं ले पाए। अब 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ होने वाले अगले मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

स्कैन रिपोर्ट में क्या निकला?

रोहित के फैंस के लिए थोड़ी राहत की बात यह है कि शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी गंभीर टियर (नस फटने) के सबूत नहीं मिले हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार रात को हुए स्कैन के नतीजे 'इनकन्क्लूसिव' (अस्पष्ट) रहे हैं। इसका मतलब है कि चोट बहुत ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है, लेकिन सावधानी के तौर पर रोहित नेट प्रैक्टिस से दूर रहे।

ये हुआ था मैच के दौरान

वानखेड़े स्टेडियम में RCB के खिलाफ मैच में रोहित 19 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी दौड़ते समय उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। दर्द की वजह से उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए। हालांकि रोहित इस सीजन में अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन उस दिन वे थोड़े संघर्ष करते नजर आए।

रोहित नहीं खेले तो MI पड़ेगा असर

अगर रोहित पंजाब के खिलाफ मैच मिस करते हैं, तो मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रोहित और रयान रिकेल्टन की जोड़ी अच्छी शुरुआत दे रही थी, जो अब टूट सकती है। उनके विकल्प के तौर पर क्विंटन डी कॉक बेंच पर हैं, लेकिन उन्हें खिलाने के लिए किसी दूसरे विदेशी खिलाड़ी को बाहर करना पड़ेगा। तिलक वर्मा, सूर्या और हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म पहले से ही टीम के लिए सिरदर्द बनी हुई है।

विराट कोहली की चोट पर अपडेट

इसी मैच में विराट कोहली को लेकर भी फैंस डरे हुए थे क्योंकि उन्हें फील्डिंग के दौरान टखने (Ankle) में चोट लगी थी। हालांकि, क्रुणाल पांड्या ने मैच के बाद साफ कर दिया कि कोहली बिल्कुल ठीक हैं और उनकी चोट चिंता वाली बात नहीं है। फिलहाल, MI के फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि रोहित की यह चोट सिर्फ एक मामूली खिंचाव हो और वे अगले मैच तक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करें। टीम मैनेजमेंट भी अपने पूर्व कप्तान को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें