29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 27, 2026

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को कूटने से पहले RCB ने की थी मीटिंग, रजत पाटीदार ने बताया क्या था प्लान

RCB vs GT IPL 2026 Qualifier 1: गुजरात टाइटंस के खिलाफ धर्मशाला में RCB के बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया और प्लेऑफ्स का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला।

Rajat Patidar While Playing Shot in Qualifier 1

GT के खिलाफ शॉट लगाते हुए रजत पाटीदार (फोटो- IANS)

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: मंगलवार को धर्मशाला में आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर खेला गया, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हरा कर फाइनल में जगह पक्की कर ली। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 254 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में 281 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 93 रन बनाए तो विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या ने 43-43 रन की पारियां खेलीं। इस मैच के बाद पाटीदार ने बताया कि टीम का प्लान क्या था।

RCB को मिली धमाकेदार शुरुआत

आरसीबी की ओर से जितेश शर्मा ने 300 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की तो खुद कप्तान ने 281 की स्ट्राइक रेट से गुजरात टाइटंस पर हमला बोला। वेंकटेश अय्यर ने तो सिर्फ 7 गेंदों में 19 रन ठोक ये एहसास दिला दिया था कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आक्रामक खेलने के इरादे से मैदान पर उतरी है। मैच के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि उन्होंने मीटिंग में ही साफ कर दिया था की अपना रवैया मैदान पर आक्रामक रखना है।

पाटीदार ने बताया क्या था प्लान

अपनी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए रजत पाटीदार ने मैच के बाद कहा, "यह हमारे लिए एक ज़बरदस्त मैच था। जिस तरह से हमारे बल्लेबाज़ों ने इस मैच में अपना दबदबा बनाया, जिस तरह से हर कोई पूरी आक्रामकता के साथ बल्लेबाज़ी कर रहा था, वह हमारे लिए बहुत अच्छा रहा। GT के गेंदबाज़ों पर हमला करने के लिए हम पहले से तैयार थे। हमने मीटिंग में इस बारे में बात की थी कि हमें अपनी बॉडी लैंग्वेज और सोच को आक्रामक रखना होगा। यह एक बहुत बड़ा मंच था"

उन्होंने कहा, "जिस तरह से हमने खेला और इस मैच में अपना दबदबा बनाया, मुझे लगता है कि वह शानदार था। मेरी बल्लेबाज़ी का तरीका हमेशा एक जैसा ही रहता है। शुरुआत में, मैं कुछ गेंदें - लगभग 8-10 गेंदें - लेता हूँ, ताकि यह समझ सकूँ कि विकेट कैसा बर्ताव कर रहा है और गेंद किस तरह से आ रही है। उसके बाद, मेरे दिमाग में सब कुछ साफ़ हो जाता है कि मुझे आगे कैसे खेलना है, और फिर मुझे विकेट गिरने की कोई चिंता नहीं रहती। मुझे हमेशा गेंदबाज़ों पर दबाव बनाना पसंद है।

लगातार दूसरा फाइनल खेलेगी RCB

आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में मैदान पर उतरेगी। आईपीएल 2025 के खिताबी मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर रजत पाटीदार एंड कंपनी ने अपना पहला खिताब जीता था। इस सीजन अब वह 31 मई को फिर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेंगे, जहां उनका सामना गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स या सनराइजर्स हैदराबाद से हो सकता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें