30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Apr 13, 2026

MI vs RCB मैच में टिम डेविड ने गेंद वापस देने से किया इंकार, अंपायर को आया गुस्सा

Tim David ball incident vs Umpire: MI vs RCB मैच में टिम डेविड की एक शरारत ने अंपायर का पारा चढ़ा दिया। छक्का मारने के बाद जब गेंद बदली गई, तो डेविड ने गेंद वापस देने से मना कर दिया। देखिए वानखेड़े में हुए इस अजीबोगरीब ड्रामे और रोहित शर्मा के वायरल रिएक्शन की पूरी वीडियो।

Tim David ball incident vs Umpire ,टिम डेविड अंपायर विवाद, RCB vs MI Match 40 Highlights ,आरसीबी बनाम मुंबई हाइलाइट्स, Tim David funny video IPL 2026 ,टिम डेविड फनी वीडियो, Rohit Sharma reaction on Tim David ,टिम डेविड पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, IPL 2026 Wankhede Stadium Drama ,आईपीएल 2026 वानखेड़े ड्रामा, Rajat Patidar 20 ball 50 ,रजत पाटीदार की तूफानी फिफ्टी,

टीम डेविड अंपायर से गेंद लेकर उसे उछलते हुए (Photo - @iplt20/screengrab)

IPL 2026, MI vs RCB, Tim David with Umpire: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वानखेड़े के मैदान पर 'हाई-वोल्टेज' ड्रामे के बीच एक ऐसी घटना घटी जिसने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर टिम डेविड अपनी एक शरारत की वजह से चर्चा में आ गए। डेविड की इस हरकत ने जहां मैदान पर मौजूद अंपायर को थोड़ा परेशान और चिड़चिड़ा कर दिया, वहीं दूसरी तरफ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाए। आखिर टिम डेविड ने ऐसा क्या किया कि अंपायर भी उन्हें घूरने लगे।

ये था पूरा मामला

यह घटना आरसीबी की पारी के 18वें ओवर में हुई। टिम डेविड ने हार्दिक पंड्या की गेंद पर इतना जोरदार छक्का जड़ा कि गेंद का शेप (आकार) ही बिगड़ गया। गेंद गीली भी हो गई थी, जिसकी वजह से अंपायरों को गेंद बदलने का फैसला करना पड़ा। जब गेंदों का डिब्बा मैदान पर आया, तो टिम डेविड ने एक गेंद उठा ली और उसके साथ खेलने लगे। अंपायर बार-बार गेंद मांगते रहे, लेकिन डेविड उसे वापस करने के बजाय मस्ती करते रहे। डेविड की इस हरकत पर अंपायर थोड़े गुस्से में (चिड़चिड़े) नजर आए। हालांकि, थोड़ी देर बाद डेविड ने गेंद वापस कर दी और माहौल फिर से खुशनुमा हो गया। रोहित शर्मा भी इस दौरान डेविड के साथ हंसी-मजाक करते दिखे।

आरसीबी के बल्लेबाजों का तूफान

मैच की बात करें तो डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के टॉप ऑर्डर ने वानखेड़े में जमकर गदर मचाया। फिल सॉल्ट ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में 78 रन बनाए। विराट कोहली ने एक छोर संभाले रखा और 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने मिलकर ओपनिंग पार्टनरशिप में ही 120 रन जोड़ दिए थे। कप्तान रजत पाटीदार ने तो कमाल ही कर दिया, उन्होंने महज 20 गेंदों में 53 रन कूट दिए। इन दमदार पारियों की बदौलत आरसीबी ने 4 विकेट खोकर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

मुंबई की हार

241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन ही बना सकी। आरसीबी ने यह मैच 18 रनों से जीत लिया और अपनी बादशाहत बरकरार रखी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें