भारत, Jun 02, 2026

IPL 2026 की चैंपियन (फोटो- IANS)
IPL 2026: टीम इंडिया लंबे समय से तूफानी गेंदबाजों की फौज की तलाश में रही है। भारतीय टीम मुश्किल से ही कभी ऐसे पेस अटैक के साथ मैदान पर उतरी है, जिसमें सभी बॉलर्स की स्पीड 145+ रही हो। लेकिन आईपीएल 2026 ने इस टेंशन को खत्म कर दिया है। इस सीजन 6 ऐसे गेंदबाज देखने को मिले जिनकी स्पीड के साथ लाइन और लेंथ- वेरियशन ने वर्ल्ड क्रिकेट को प्रभावित किया है।
फिलहाल भारतीय टीम के पास अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज हैं, जो लगातार व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं। मोहम्मद शमी को बीसीसीआई ने नजरअंदाज कर दिया है, जबकि तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक चोट और खराब लाइन की वजह से बीसीसीआई की स्कीम से भी बाहर हो चुके हैं। ऐसे में टीम इंडिया को अपने इन गेंदबाजों के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए कई बार पूरी स्ट्रेंथ के बिना मैदान पर उतरना पड़ता है।
इसके बावजूद भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और 2025 में ICC Champions Trophy 2025 भी जीती। लेकिन वनडे वर्ल्डकप 2011 के बाद से टीम इंडिया की जीत का सपना अधूरा ही रहा है। लेकिन आईपीएल 2026 के बाद अब ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम की टेंशन खत्म होने वाली है, क्योंकि इस सीजन सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली Lucknow Super Giants के दो तेज गेंदबाजों प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने अपने प्रदर्शन से यह दिखा दिया है कि वह टीम इंडिया की परेशानी को खत्म कर सकते हैं।
इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने भी अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया। अंडर-19 स्टार कार्तिक त्यागी भी लय में नजर आए और उन्होंने इस सीजन कई मैच जिताए हैं। इसके बाद अब यह लगने लगा है कि भारतीय टीम के पास एक बार फिर तूफानी गेंदबाजों की फौज तैयार है। बस चयनकर्ताओं को यह देखना है कि कब, किसको और कहां इस्तेमाल करना है।
इस लिस्ट में Royal Challengers Bengaluru के रसिक सलाम डार का भी नाम जुड़ गया है, जिन्होंने इस सीजन शानदार प्रदर्शन तो किया ही, साथ ही अपनी पेस से भी प्रभावित किया। उन्होंने आईपीएल 2026 में 19 विकेट निकाले, जिसमें से 10 विकेट सिर्फ डेथ ओवरों में आए थे। ऐसे में आने वाले भविष्य के लिए इन गेंदबाजों को तैयार किया जा सकता है।
संबंधित विषय:
Published on: 02 Jun 2026 07:59 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।