2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 01, 2026

GT vs RCB: फाइनल के बाद स्टेडियम में 1 घंटे तक फंसे रहे गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी, टला बड़ा हादसा

Short Circuit in Gujarat Titans Bus: अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल के बाद होटल लौट रही गुजरात टाइटंस की टीम बस में आग लग गई।

Gujarat Titans

गुजरात टाइटंस (फोटो- IANS)

Fire in Gujarat Titans Bus: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। आईपीएल 2025 का फाइनल भी इसी मैदान पर खेला गया था, जहां आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी उठाई थी। इस हार के बाद गुजरात टाइटंस की टीम लगभग एक घंटे तक स्टेडियम में फंसी रही, क्योंकि जिस बस से उन्हें होटल रवाना होना था उसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी।

बड़ा हादसा होने से टला

इस दौरान कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन उन्हें लगभग एक घंटे तक स्टेडियम में ही रुकना पड़ा। इसके बाद दूसरी बस का इंतजाम किया गया और फिर खिलाड़ी होटल रवाना हो पाए। आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस के साथ इस सीजन ऐसा दूसरी बार हुआ है। मुल्लापुर में खेले गए क्वालीफायर-2 के बाद जब टीम वहां से चंडीगढ़ होते हुए अहमदाबाद आ रही थी, तब तूफान की वजह से उन्हें 24 घंटे की देरी से यहां पहुंचना पड़ा था।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए, जिसमें वाशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। इसके अलावा साइन सुदर्शन 12 और कप्तान सुमन गिल सिर्फ 10 रन बना सके। यह दोनों बल्लेबाज इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन फाइनल में इन दोनों का बल्ला शांत रहा। इसके अलावा जोस बटलर भी सिर्फ 19 रन बना सके। राहुल तेवतिया और जैसन होल्डर जैसे ऑलराउंडर भी सिर्फ सात-सात रन बनाकर आउट हो गए।

भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट चटकाए, तो जोश हेजलवुड को भी दो विकेट मिले। रसिक डार ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि क्रुणाल पंड्या ने चार ओवर में सिर्फ 30 रन खर्च किए और एक सफलता हासिल की। 156 रन के लक्ष्य को आरसीबी ने विराट कोहली की नाबाद 75 रनों की पारी की बदौलत 18 ओवर में ही 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। वेंकटेश अय्यर ने भी 16 गेंद में 32 रन की पारी खेली, तो टीम डेविड ने 17 गेंद में 24 रन बनाए। गुजरात टाइटंस की ओर से सिर्फ राशिद खान थोड़े किफायती रहे। उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें