4 अगस्त 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

MI vs CSK: धोनी ने 500 की स्ट्राइक रेट से कूट दिए रन, दुबे-ऋतुराज ने भी मचाई तबाही, मुंबई के सामने विशाल लक्ष्य

Indian Premier League 2024 के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 207 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में धोनी ने आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या के ओवर में लगातार तीन छक्के मारे।

aksdrdc.jpg

IPL 2024 , MI vs CSK Scorecard: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 29वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की आखिरी ओवर में आंधी आई और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का बॉलिंग स्टैट्स खराब कर गई। धोनी ने इस मुकाबले में 500 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड और शिवम दुबे की धुंआधार पारियों और आखिरी में धोनी की आतिशबाजी की बदौलत 20 ओवर में 206 रन बनाए

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अजिंक्य रहाणे सस्ते में पवेलियन लौट गए। रचिन रविंद्र और कप्तान ऋतुराज ने पारी संभाली और टीम को 60 के पार पहुंचाया। रचिन 21 रन बनाकर श्रेयस गोपाल का शिकार हुए। इसके बाद ऋतुराज को शिवम दुबे का साथ मिला और दोनों ने अपने अपने अर्धशतक पूरे किए।

गायकवाड़ 49 गेंदों में 5 छक्के और 5 ही चौकों की मदद से 69 रन बनाकर आउट हुए तो डेरिल मिचेल क्रीज पर आए लेकिन वह भी सस्ते में निपट गए। इसके बाद धोनी ने मैदान पर कदम रखा और धुंआधार पारी से फैंस का दिल जीत लिया। धोनी ने 4 गेंदों का सामना किया और 20 रन बनाए। उन्होंने हार्दिक पंड्या के आखिरी ओवर में लगातार 3 छक्के लगाए। दूसरी ओर शिवम दुबे भी 38 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाए। अब मुंबई को जीत के लिए 207 रन बनाने होंगे।