6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को लगा बड़ा फटका, साइबर हैकरों ने ऐसे लूटी ‘कमाई’, केस दर्ज

अलीगढ़ में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर साइबर सेल में FIR दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rinku Singh

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/KKR_Xtra)

Rinku Singh Facebook hacked: स्टार भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के फेसबुक अकाउंट को हैक किए जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद अलीगढ़ पुलिस ने साइबर क्राइम सेल में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट अनधिकृत रूप से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा एक्सेस किया जा रहा।

इस मामले में रिंकू सिंह के भाई ने साइबर सेल में लिखित शिकायत दी, जिसमें बताया गया कि अकाउंट के 'लॉग-इन क्रेडेंशियल बदल दिए गए' हैं। कई बार रिंकू सिंह के नाम से पोस्ट भी की गईं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

हैकरों ने बदली मेल आईडी और बैंक डिटेल्स

रिपोर्ट के मुताबिक, '1.6 मिलियन फॉलोअर्स' वाली मोनेटाइज फेसबुक आईडी से होने वाली कमाई को भी हैकर हड़प रहे हैं। कुछ दिन पहले जब रिंकू सिंह ने अपनी फेसबुक आईडी चेक की, तो वह पासवर्ड के जरिए लॉग-इन नहीं कर पाए।

इतना ही नहीं, फेसबुक आईडी से मिलने वाली राशि भी कथित तौर पर हैकरों द्वारा निकाली जा रही है। इस संबंध में रिंकू सिंह ने फोन पर एसएसपी को जानकारी दी, जिसके बाद उनके भाई सोनू सिंह की ओर से औपचारिक तहरीर दी गई।

जांच में सामने आया है कि रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी मूल रूप से उनकी 'व्यक्तिगत ई-मेल आईडी' से जुड़ी थी, जिसे शातिर हैकरों ने बदलकर एक 'नई कॉमर्शियल मेल आईडी' से लिंक कर दिया।

अकाउंट रिकवरी की प्रक्रिया शुरू

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अब उस 'आईपी एड्रेस और मेल आईडी को ट्रैक' कर रही है, जिसके जरिए अकाउंट में बदलाव किए गए। इसके साथ ही फेसबुक (मेटा) के अधिकारियों को भी पत्र लिखकर अकाउंट रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप