30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Feb 07, 2026

U-19 वर्ल्ड कप जीतते ही टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, लेकिन ICC ने खिलाड़ियों के साथ कर दिया ये बड़ा खेल!

U-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसके बाद BCCI ने टीम इंडिया के लिए 7.5 करोड़ के इनाम का ऐलान किया है, लेकिन वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भी खिलाड़ियों को ICC से इनामी राशि नहीं मिली। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं पूरी सच्चाई।

Under-19 World Cup 2026 Winner - Indian Cricket Team

Under-19 World Cup 2026 Winner - Indian Cricket Team (photo -X @icc)

U19 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को भारत की अंडर-19 टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये के भारी-भरकम इनाम की घोषणा की है। टीम इंडिया ने हरारे में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा है। इस जीत के हीरो 14 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने महज 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 15 छक्के और 15 चौके जड़े। कप्तान आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने 50 ओवर में 411 रनों का रिकॉर्ड स्कोर बनाया और इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया। यह भारत का छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब है।

ICC ने नहीं दी कोई प्राइज मनी

हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी जीत के बावजूद खिलाड़ियों को आईसीसी (ICC) की तरफ से कोई इनामी राशि नहीं मिली है। दरअसल, ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप को एक डेवलपमेंटल यानी प्रतिभा निखारने वाला टूर्नामेंट मानता है, न कि कोई कमर्शियल मुकाबला। ICC का कहना है कि वे टीमों को पहले से ही निखारने के लिए आर्थिक मदद देते हैं, इसलिए वे टूर्नामेंट जीतने या किसी भी स्थान पर रहने के लिए अलग से कोई प्राइज मनी नहीं देते हैं।

पुराने इनामों का रिकॉर्ड

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर खिलाड़ियों को बड़ा इनाम देने की परंपरा काफी पुरानी है। अगर पुराने रिकॉर्ड्स को देखें, तो 2022 में जब यश ढुल की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था, तब BCCI ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश की थी। उस वक्त हर खिलाड़ी को 40 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को 25 लाख रुपये दिए गए थे। बोर्ड ने खिताब जीतने वाली अंडर-19 महिला टीम का भी पूरा उत्साह बढ़ाया है। 2023 और 2025 में जब महिला अंडर-19 टीम वर्ल्ड चैंपियन बनी थी, तब भी बोर्ड ने उन्हें 5 करोड़ रुपये का इनाम दिया था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें