15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK: जय शाह के साथ भारत-पाक मैच देखेंगे मोहसिन नकवी, क्या मिलाएंगे हाथ? बांग्लादेश ने ठुकराया ICC न्योता!

सवाल यह उठता है कि क्या मोहसिन नकवी और जय शाह एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे? एशिया कप 2025 में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था, और इस विश्व कप में भी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को लेकर प्रोटोकॉल की चर्चा है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 15, 2026

IND vs PAK

ICC के चेयरमैन जय शाह PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी से मुलाकात करें (photo - IANS)

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का 27वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच के दौरान एक महत्वपूर्ण ऑफ-फील्ड घटना भी होने वाली है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह से मुलाकात करेंगे। दोनों अधिकारी मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे, और हालिया विवाद पर बातचीत भी करेंगे।

जय शाह और मोहसिन नकवी की होगी मुलाक़ात

यह मुलाकात इसलिए खास है क्योंकि हाल ही में बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के विवाद ने तनाव पैदा किया था। पाकिस्तान ने शुरू में बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ मैच से इनकार कर दिया था, लेकिन आईसीसी, PCB और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच कई दौर की बातचीत के बाद पाकिस्तान ने अपना फैसला बदल लिया और मैच खेलने की पुष्टि की। मोहसिन नकवी की कोलंबो यात्रा का मुख्य उद्देश्य इसी 'बॉयकॉट' के बाद आईसीसी अधिकारियों से 'आइस ब्रेक' करना और संबंध सुधारना बताया जा रहा है।

क्या दोनों अधिकारी मिलेएंगे हाथ ?

अब सवाल यह उठता है कि क्या मोहसिन नकवी और जय शाह एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे? एशिया कप 2025 में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था, और इस विश्व कप में भी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को लेकर प्रोटोकॉल की चर्चा है। हालांकि, अधिकारियों की मुलाकात अलग है, रिपोर्ट्स में इसे क्रिकेट डिप्लोमेसी का हिस्सा माना जा रहा है, और संभावना है कि वे हाथ मिलाकर या साथ बैठकर मैच देखें, जो संबंधों में सुधार का संकेत दे सकता है। अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन यह मुलाकात तनाव कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम हो सकती है।

अमीनुल इस्लाम बुलबुल नहीं आएंगे

दूसरी ओर, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने आईसीसी की ओर से भारत-पाकिस्तान मैच देखने का निमंत्रण ठुकरा दिया है। डेली स्टार से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब उनकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रही, तो वहां मौजूद रहना उचित नहीं होगा। वे फिलहाल ढाका में हैं और स्पष्ट किया कि विशेष अनुरोध के बावजूद उन्होंने जाने से इनकार कर दिया, क्योंकि उनकी प्राथमिकता राष्ट्रीय टीम है।