
सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन (फोटो- IANS)
India vs New Zealand Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक बार फिर आईसीसी इवेंट के फाइनल के लिए स्टेज तैयार हो चुका है। न्यूजीलैंड और भारत की टीमें आमने-सामने होंगी, जहां टी20 वर्ल्ड कप के दसवें संस्करण के चैंपियन का फैसला होगा। इसी मैदान पर भारतीय टीम को 2023 में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। उस हार के बाद करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा था। पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया था।
अब न्यूजीलैंड के कप्तान ने खिताबी मुकाबले से पहले एक बार फिर भारतीय फैंस को चुप कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर खिताब जीतने के दौरान कुछ फैंस का दिल टूट भी जाता है तो उन्हें इससे कोई एतराज नहीं है। इसके जवाब में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन सामने आया है। सूर्यकुमार यादव ने कहा, “कोई कुछ तो नया बोलो।”
आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का प्रदर्शन अलग-अलग रहा है। जहां टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ एक मुकाबला गंवाया है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम दो मैच हार चुकी है। न्यूजीलैंड का एक मुकाबला सुपर 8 में पाकिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द भी हो गया था।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें फाइनल खेलने उतरेंगी, जहां सूर्यकुमार एंड कंपनी फेवरेट मानी जा रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड टीम का सपना टूटता है या एक बार फिर करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस के चेहरे पर निराशा छा जाती है।
टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी और जैकब डफी।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव
Published on:
07 Mar 2026 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
