
नागपुर टी20 मैच जीतने का जश्न मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)
IND vs NZ 2nd T20i Playing 11 Prediction: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 48 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब इस सीरीज का दूसरा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार 23 जनवरी को खेला जाएगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी बढ़त को दोगुनी करना चाहेंगे। ऐसे में इस मैच में टीम इंडिया दो बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है। आइये इस मैच से पहले आपको बताते हैं कि ये बदलाव क्यों जरूरी हैं और इस मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?
पहले मैच में संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ने नागपुर में महज 35 गेंदों पर उनके 84 रन की तूफानी पारी खेलकर एक बार फिर अपनी पावर हिटिंग की मास्टरक्लास दिखाई। रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 में भी ये दोनों ही बाएं-दाएं कॉम्बिनेशन के साथ विस्फोटक शुरुआत देने उतरेंगे।
तिलक वर्मा के इंजर्ड होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, लेकिन पहले टी20 में उन्हें मौका नहीं मिल सका था। रायपुर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 में वह ईशान किशन की जगह ले सकते हैं। लंबे समय बाद टी20 सेटअप में अय्यर की वापसी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए की गई है। ऐसे में कप्तान सूर्या और कोच गंभीर विश्व कप से पहले उन्हें परखना चाहेंगे।
भारत का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत नजर आ रहा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर नंबर-4 पर उतरना चाहेंगे। उनके बाद भरोसेमंद फिनिशर हार्दिक पंड्या और फिर रिंकू सिंह उतरेंगे। हार्दिक का तीसरे सीमर के तौर पर और रिंकू की जब चाहें बाउंड्री लगाने की काबिलियत इस मिडिल ऑर्डर को सबसे ज्यादा मजबूती देते हैं।
बता दें कि रायपुर की पिच पर आमतौर पर स्पिनरों को मदद मिलती है। ऐसे में शिवम दुबे की जगह कुलदीप यादव या रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है। दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती उप-कप्तान अक्षर पटेल के साथ स्पिन डिपार्टमेंट की कमान संभालेंगे। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जिस तरह से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे बॉलिंग अटैक सेट लग रहा है।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
Published on:
22 Jan 2026 12:02 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
