30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, Sep 05, 2021

IND vs ENG 4th Test Day 4 : दूसरी पारी में भारतीय टीम 466 रनों पर सिमटी, 368 रनों की बनाई बढ़त

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत 171 रनों की बढ़त बनाकर मजबूत स्थिति में हैं।

rishabh_pant.jpg

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने बहुत जल्दी में दो विकेट खो दिए थे। पहले रविंद्र जडेजा 17 और फिर अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले क्रिस वोक्स का शिकार बन गए। इसके बाद अब टीम के कप्तान विराट कोहली भी 44 रन बनाकर मोइन अली का शिकार बने। लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर ने भारतीय पारी को संभाला और दोनों अब तक 95 रनों की साझेदारी हो चुकी है। शार्दुल ठाकुर 60 रन तो पंत 48 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs ENG : उमेश यादव 150 टेस्ट विकेट लेने वाले छठे भारतीय तेज गेंदबाज बने

रोहित ने विदेशी जमीन पर जड़ा पहला शतक
रोहित ने विदेशी जमीन पर इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट शतक जड़ा है। उन्होंने 256 गेंदों में 127 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने भी महत्वपूर्ण समय में 61 रनों की शानदार पारी खेली।

टीम
भारत-रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें