2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान के खिलाफ बड़े एक्‍शन की तैयारी में ICC, अचानक बुलाई हाई-लेवल इमरजेंसी मीटिंग

ICC emergency meeting on Pakistan: पाकिस्‍तान सरकार के टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलने के फैसले के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले को लेकर आईसीसी ने अचानक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में बैन समेत कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 02, 2026

ICC emergency meeting on Pakistan

पाकिस्‍तान टीम और आईसीसी अध्‍यक्ष जय शाह। (फोटो सोर्स: IANS)

ICC emergency meeting on Pakistan: पाकिस्तान सरकार के टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलने के फैसले को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) अगले 48 घंटों के भीतर एक हाई-लेवल इमरजेंसी मीटिंग करने वाली है। इस बैठक में पाकिस्तान टीम के खिलाफ क्‍या-क्‍या एक्‍शन लिया जा सकता है, इस पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि पीसीबी की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हालांकि पाकिस्‍तान के कप्‍तान सलमान अली आगा ने कहा है कि वह इसमें कुछ नहीं कर सकते, जो सरकार कहेगी वह वहीं करेंगे।

PCB को किया जा सकता है अलग-थलग

बता दें कि पाकिस्‍तान के भारत के खिलाफ नहीं खेलने से आईसीसी को बहुत बड़ा वित्तिय नुकसान हो सकता है, जिसका खामियाजा पाकिस्‍तान को भी भुगतना होगा। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आईसीसी एक हाईलेवल मीटिंग की तैयारी कर रही है, जो ग्लोबल क्रिकेट के माहौल को काफी बदल सकती है। इतना ही नहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अलग-थलग करने की बात भी सामने आ रही है।

आईसीसी और पीसीबी के बीच बढ़ा तनाव

आईसीसी और पीसीबी के बीच तनाव तब से बढ़ है, जब गवर्निंग बॉडी ने सुरक्षा चिंताओं के कारण मैचों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने के बांग्लादेश के अनुरोध को खारिज करते हुए उसे टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर कर दिया था। रविवार को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से टीम की भागीदारी पर अपना अंतिम फैसला सुनाकर कई दिनों की अटकलों पर विराम लगा दिया।

पूरे टी20 वर्ल्ड कप से भी सस्‍पेंड हो सकता है पाकिस्‍तान

पाकिस्तान को टूर्नामेंट में चुनिंदा मैच खेलने की इजाजत देने का यह कदम आईसीसी को काफी नागंवार गुजरा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक मैच का बहिष्कार करने के लिए पीसीबी को कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें वित्तीय नुकसान से लेकर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी करने पर रोक तक शामिल है। पूरे टी20 वर्ल्ड कप से सस्पेंशन की संभावना को भी खारिज नहीं किया गया है।

Story Loader