30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Mar 25, 2026

ICC T20 Ranking: सूर्यकुमार यादव ने लगाई दो स्थान की छलांग, सिरीज हारकर भी कीवी खिलाड़ियों की रेटिंग बढ़ी

ICC latest T20 rankings: आईसीसी ने ताजा टी20 रैंकिंग जारी की है। बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) दो स्थान चढ़कर सातवें पायदान पर पहुंचे, जबकि कीवी तेज गेंदबाजो, खासकर फर्ग्युसन (Lockie Ferguson) ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत रैंकिंग में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है।

Suryakumar Yadav rises in ICC latest T20 rankings, New Zealand players got hike despite of the series loss against South Africa

आईसीसी की नई टी20 रैंकिंग जारी (फोटो: IANS)

ICC latest T20 rankings: न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले चार मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर आईसीसी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रैंकिंग की नई लिस्ट जारी की गई है। इस अपडेट में दोनों देशों के कई खिलाड़ियों की रेटिंग में सुधार देखने को मिला है।

बल्लेबाजी रैंकिंग में इस बार बड़े बदलाव नहीं हुए, लेकिन गेंदबाजी सूची में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। ऑलराउंडर्स की सूची में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा लंबे समय से शीर्ष पर काबिज हैं।

बल्लेबाजों की सूची में भारत का दबदबा

बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत का दबदबा बरकरार है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ताजा रेटिंग में दो स्थानों की छलांग लगाते हुए सातवां स्थान हासिल किया है। टिम साइफर्ट और डेवाल्ड ब्रेविस न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका सीरीज में नहीं खेले, जिसकी वजह से दोनों की रेटिंग गिरी और स्काई को ऊपर चढ़ने का मौका मिला।

टॉप-10 में चार भारतीय बल्लेबाजों की मौजूदगी इस दौर में टीम इंडिया की टी20 बल्लेबाजी की मजबूती को दर्शाती है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पहले स्थान पर जमे हैं, जबकि एक और बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन उनसे ठीक पीछे दूसरे पायदान पर हैं।

साउथ अफ्रीका - न्यूजीलैंड सिरीज में गेंदबाज चमके

इस रैंकिंग अपडेट की हाईलाइट न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज की छलांग रही। ऑकलैंड में खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले में लॉकी फर्ग्युसन (Lockie Ferguson) ने 1/9 के शानदार स्पेल की बदौलत 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता, जिसके बाद वे रैंकिंग में 12 स्थान की उछाल के साथ 39वें पायदान पर पहुंच गए। इसके अलावा बेन सियर्स 20 स्थान ऊपर चढ़कर 59वें, काइल जेमीसन पांच स्थान की बढ़त के साथ 76वें और जैकरी फोल्क्स आठ स्थान ऊपर जाकर 81वें पायदान पर आ गए।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज भी पीछे नहीं रहे। कप्तान केशव महाराज (Keshav Maharaj) पांच स्थान चढ़कर 47वें, ओटनील बाअर्टमन सात स्थान ऊपर जाकर 66वें और युवा तेज गेंदबाज जेरल्ड कोएट्जी ने तो एक ही झटके में 46 स्थानों की जबरदस्त छलांग लगाई और 88वां स्थान हासिल किया। ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे ने भी बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित करते हुए ऑलराउंडर सूची में एक स्थान की बढ़त के साथ 22वां पायदान हासिल किया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें