29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 28, 2026

Hardik Pandya ने डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, मामला सुर्खियों में आते ही फिर हुआ एक्टिवेट

Hardik Pandya Instagram account back: हार्दिक पंड्या ने बुधवार को अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था, जिसके बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि कुछ घंटों बाद ही उन्‍होंने उसे फिर से एक्टिवेट कर दिया।

Hardik Pandya Instagram account back

मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पंड्या। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Hardik Pandya Instagram account back: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बुधवार को अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था। कल शाम करीब 6 बजे उनकी प्रोफइल इंस्टाग्राम पर यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं थी, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि कुछ ही घंटे बाद उनका अकाउंट फिर से एक्टिवेट हो गया।

जानें क्‍या हुआ था?

दरअसल, जब शाम को प्लेटफॉर्म पर उनका अकाउंट सर्च किया गया तो 'यूजर नहीं मिला' टेक्स्ट आया। वहीं, जब उनका यूजरनेम सर्च किया गया, तो कोई पोस्ट उपलब्ध नहीं थी और टेक्स्ट में आगे लिखा था, 'यह प्रोफाइल प्राइवेट है।' यह एक्टिविटी पांच बार के चैंपियन के पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रहने के कुछ दिनों बाद हुई तो लोग हैरान रह गए। हालांकि कुछ घंटे बाद ही उनका इंस्‍टा अकाउंट चालू मिला।

सोशल मीडिया पर छाए रहे पंड्या

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पूरे सीजन में हार्दिक पर कड़ी नजर रखी गई। इस दौरान उनकी फ्रैंचाइजी मालिकों से अनबन की खबरें भी आईं और उनका नाम कई दूसरी फ्रैंचाइजी से भी जुड़ा। सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा था कि जल्द ही उन्‍हें कोई ट्रेड कर सकता है।

अश्विन ने डाला आग में घी!

बता दें कि हाल ही में हार्दिक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिससे इंटरनेट पर हलचल मच गई। पोस्ट में उनके फोन पर '07:07' टाइम स्टैम्प देखकर कई लोगों को लगा कि वह पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स में जाने का इशारा कर रहे हैं। इसी बीच सीएसके के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन ने भी इस मामले को तूल देकर आग में घी डालने का काम किया। उन्होंने एक्‍स पर लिखा, 'पथिराना, 07:07 और स्टोक्स'।

आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए कप्‍तान हार्दिक पंड्या 10 मैच ही खेल पाए, जिनमें उन्‍होंने बल्‍ले से 206 रन बनाए और गेंद से सिर्फ चार विकेट ले पाए। पीठ में ऐंठन की वजह से वह चार मैच नहीं खेल पाए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद उन्‍होंने अपनी फिटनेस पर अपडेट देते हुए बताया था कि सब ठीक है। मैं बैटिंग करता हूं, मैं बॉलिंग करता हूं, मैं फील्डिंग करता हूं, मैं स्किपिंग करता हूं, तो यह ठीक है, मेरे लिए एक ऐसा गेम खेलना सही है, जिसमें मैंने सिर्फ बैटिंग की और एन्जॉय भी किया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें