
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव। (फोटो सोर्स: IANS)
Ind vs Pak: आईसीसी टी20 वर्ल्ड 2026 में भारत ने रविवार को पाकिस्तान के 61 रन से जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में जगह बना ली और पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ा दीं। इस टूर्नामेंट के इतिहास में पाक के खिलाफ 9 मैचों में ये आठवीं जीत है। इस अहम मैच से पहले बातचीत का मुख्य फोकस सूर्या एंड कंपनी के बॉलिंग लाइन-अप पर था। भारतीय गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ हावी रहे। पाकिस्तान के बल्लेबाज पेसर और स्पिनर दोनों के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए। इतना ही नहीं पार्ट टाइम गेंदबाज तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने भी खूब छकाया। इसी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली ने बड़ा बयान दिया है।
सूर्यकुमार ने 13वां ओवर पार्ट-टाइम गेंदबाज तिलक वर्मा को थमाया, जिन्होंने पहली ही गेंद पर शादाब खान को आउट कर दिया और पाकिस्तान का स्कोर 78/7 पर पहुंच गया। तिलक ने दो ओवर में सिर्फ 11 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। सूर्यकुमार ने तिलक के बाद रिंकू सिंह का भी इस्तेमाल किया, जिन्होंने एक ओवर में सिर्फ 9 रन खर्चे।
सूर्यकुमार के इस कदम पर रिएक्शन देते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने गेम ऑन है पर कहा कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिंकू सिंह और तिलक वर्मा से गेंदबाजी कराकर सबसे जोर से तमाचा मारा है। उन्होंने आगे कहा कि यह पाकिस्तान के क्रिकेट की वैल्यू है। मैं हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह या वरुण चक्रवर्ती की बात नहीं कर रहा हूं।
बता दें कि 176 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गया, जिसमें हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए। वहीं, कुलदीप यादव और तिलक ने भी एक-एक विकेट लिया। सिर्फ चार बैटर ही डबल डिजिट में स्कोर कर पाए और उस्मान खान ने 34 बॉल पर 44 रन बनाकर अपनी टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने अपना विकेट अक्षर की बॉल पर गंवा दिया।
Published on:
17 Feb 2026 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
