2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 01, 2026

‘वह जल्द ही भारत के लिए खेलने वाला है’, वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्‍यू को लेकर पूर्व चीफ सेलेक्टर का बड़ा बयान

MSK Prasad on Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने जोर देकर कहा कि वैभव सूर्यवंशी पहले से ही टॉप लेवल पर सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ियों में से एक है। वह जल्द ही भारत के लिए खेलने वाला है।

MSK Prasad on Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो सोर्स: IANS)

MSK Prasad on Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय सीनियर टीम में शामिल करने का मुद्दा गरम है। खास तौर पर जब वह एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्‍यादा अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने वैभव को सुपर टैलेंट और टी20 क्रिकेट में दुनिया का बेस्ट खिलाड़ी बताते हुए उन्‍हें टीम इंडिया में तत्‍काल शामिल करने की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि मई के अंत में आयरलैंड सीरीज के लिए उसके नाम पर तुरंत विचार करना चाहिए।

'वह जल्द ही इंडिया के लिए खेलने वाला है'

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रसाद ने कहा कि वह पहले से ही टी20 में दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़ियों में से एक है। उसे तुरंत भारतीय सीनियर टीम में शामिल करो। उसे आयरलैंड सीरीज के लिए चुनना चाहिए, जो श्रीलंका में इंडिया ए ट्राई सीरीज के बाद शुरू होगी।

उन्‍होंने कहा कि भारतीय टीम में चुने जाने का अच्छा मौका है। वह श्रीलंका में इंडिया ए के लिए भी अच्छा करेगा। उसे रोकने का कोई मतलब नहीं है। वह जल्द ही इंडिया के लिए खेलने वाला है और वह लंबे समय तक खेलने वाला है। उन्‍होंने ये भविष्यवाणी की।

'वैभव को फिटनेस पर बात करते देख अच्‍छा लगा'

उन्‍होंने कहा कि इंडिया ए के लिए खेलना और फिर इंडिया के लिए खेलना आमतौर पर आम बात है, लेकिन दुनिया की बेस्ट टीमों के बीच आईपीएल खेलना भारतीय टीम में जगह बनाने का सबसे अच्छा तरीका है। उन्‍होंने कहा कि सेलेक्टर्स भी यही सोच रहे हैं। यह बस समय की बात है, वह इंडिया के लिए खेलेगा।

प्रसाद ने कहा कि रविवार को मैच के बाद वैभव ने कहा कि उन्हें अपनी फिटनेस सुधारने की आवश्‍यकता है। वह काफी समय से एनसीए की देखरेख में हैं। उन्हें ध्यान से संभालते हुए उनकी देखभाल की जानी चाहिए। प्रसाद ने कहा कि मुझे लगता है कि उसे कुछ समय के लिए उसे लक्ष्मण या द्रविड़ की देखरेख में रहना चाहिए।

'सेलेक्टर्स के लिए अच्छा सिरदर्द'

प्रसाद ने अंत में कहा कि अब सवाल यह है कि आप उन्हें किस पोजिशन पर खिलाएंगे। यह एक सिरदर्द है, जो सेलेक्टर्स के लिए होगा, लेकिन यह अच्छा सिरदर्द है। इसलिए आयरलैंड के खिलाफ सीरीज एक आइडियल प्लेटफ़ॉर्म होगी। सेलेक्टर्स को अब उन्हें हमेशा टीम के साथ रखना चाहिए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें