7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंग्लैंड ने T20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच के लिए एक दिन पहले किया प्लेइंग XI का ऐलान, डकेट समेत ये 4 स्‍टार बाहर

England announce playing XI vs Nepal: नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले के लिए इंग्‍लैंड ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग XI घोषित कर दी है। बेन डकेट, रेहान अहमद, जोश टंग और जेमी ओवरटन को बाहर रखा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 07, 2026

England announce playing XI vs Nepa

इंग्लैंड क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

England announce playing XI vs Nepal: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने रविवार को नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच के लिए एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली टीम ने पहले मुकाबले में बेन डकेट, रेहान अहमद, जोश टंग और जेमी ओवरटन को बाहर रखा गया है। इंग्लिश टीम टीम को नेपाल, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और इटली के साथ ग्रुप सी में रखा गया है। इंग्लैंड अपने अभियान का आगाज मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ मैच से करेगी।

शानदार बैटिंग लाइन-अप चुना

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में आदिल राशिद और डॉसन के रूप में दो स्पेशलिस्ट स्पिनरों को शामिल किया है। टीम के पास एक शानदार बैटिंग लाइन-अप है, जिसमें साल्ट बटलर के साथ ओपनिंग करेंगे। कप्तान ब्रूक नंबर-5 पर उतरेंगे। टीम में कुरेन, जैक्स, बेथेल जैसे मजबूत ऑलराउंडर भी हैं। आर्चर और वुड पेस यूनिट का हिस्सा हैं।

रेहान की जगह अनुभवी राशिद को चुना

तेज गेंदबाज जोश टंग और ओवरटन को इस मैच के लिए बेंच पर रखा गया है। जबकि डकेट को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। इंग्लैंड ने रेहान अहमद की जगह अनुभवी स्पिनर आदिल राशिद को चुना है।

नेपाल के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग XI

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, ​​विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और ल्यूक वुड।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड का शेड्यूल

तारीखमैचवेन्‍यू
8 फरवरीबनाम नेपालमुंबई
11 फरवरीबनाम वेस्‍टइंडीजमुंबई
14 फरवरीबनाम स्‍कॉटलैंडकोलकाता
16, फरवरीबनाम इटलीकोलकाता