
ICC President Jay Shah (Photo Credit - IANS)
Bangladesh T20 World Cup venue dispute: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब करीबी तीन सप्ताह का समय बचा है, लेकिन बांग्लादेश का वेन्यू शिफ्ट करने की मांग का ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद सुरक्षा कारणों के चलते बांग्लादेश मैचों के वेन्यू शिफ्ट करने की मांग पर अड़ा हुआ है। जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) कहना है कि भारत में सुरक्षा चिंता जैसे कोई बात नहीं है। आईसीसी प्रतिनिधि बांग्लादेश के भारत में खेलने से मना करने के मामले को सुलझाने के लिए ढाका पहुंचे, लेकिन उस यात्रा में भी एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
भारतीय मूल के एक सीनियर आईसीसी अधिकारी बांग्लादेश गए डेलिगेशन का हिस्सा थे, लेकिन बांग्लादेशी वीजा नहीं मिलने के कारण वह यात्रा नहीं कर पाए। ऐसे में एंड्रयू एफग्रेव को अकेले ही बातचीत के लिए बांग्लादेश जाना पड़ा है। एफग्रेव आईसीसी के एंटी-करप्शन और सिक्योरिटी के हेड हैं।
एफग्रेव पर ही अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और देश के खेल मंत्रालय के साथ बातचीत कर समझाने की पूरी जिम्मेदारी है। हालात मुश्किल हैं, क्योंकि टूर्नामेंट 7 फरवरी को शुरू हो रहा है। वहीं, बांग्लादेश ने साफ कर दिया है कि वे कोलकाता और मुंबई में होने वाले अपने चार ग्रुप मैच खेलने के लिए बॉर्डर पार नहीं करेंगे। उनकी मांग है कि टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 सिर्फ श्रीलंका में खेलेगी, जो भारत के साथ सह-मेजबान है।
एफग्रेव की यात्रा का मकसद बांग्लादेश को यह समझाना है कि भारत कोलकाता और मुंबई में होने वाले उनके चार ग्रुप मैचों के लिए पूरी सुरक्षा दे सकता है। बांग्लादेश सरकार के समर्थन से BCB ने बार-बार टीम को भारत भेजने से मना किया है। ICC की यात्रा का मकसद हालात को शांत करना था। इसके बजाय वीजा वाले मामले ने दिखा दिया है कि भारत और बांग्लादेश के बीच स्थिति कितनी तनावपूर्ण हो गई है।
Bdnews24 के मुताबिक, एफग्रेव के एक डिटेल सिक्योरिटी प्लान पेश करने की उम्मीद है, जिसमें बताया जाएगा कि बांग्लादेश टीम को भारत में कैसे सुरक्षित रखा जाएगा और आईसीसी को क्यों लगता है कि कोई खतरा नहीं है। वह न सिर्फ बीसीबी अधिकारियों से मिलेंगे, बल्कि युवा और खेल मंत्रालय के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे।
भारत विरोधी रुख के कारण बांग्लादेश भारत में मैच नहीं खेलना चाहता। हालांकि, आईसीसी ने बीसीसीआई से सलाह करके पहले तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) और केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) दोनों से चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में बांग्लादेश के ग्रुप-स्टेज गेम की मेज़बानी की संभावना के बारे में बात की थी। दोनों एसोसिएशन ने जरूरत पड़ने पर मैचों को आयोजित करने की इच्छा जताई है।
Published on:
17 Jan 2026 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
