10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14 गेंदों में अभिषेक ने ठोका अर्धशतक, 10 ओवर में टीम इंडिया ने हासिल किया 154 का लक्ष्य, बने कई रिकॉर्ड

IND vs NZ 3rd T20 Highlights: T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक युवराज सिंह के नाम दर्ज है जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में और शतक पूरा कर दिया था

2 min read
Google source verification
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा (फोटो- IANS)

IND vs NZ 3rd T20 Highlighst And Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ 10 ओवर में 155 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज में भी अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीता और प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव ने दो बदलाव किए। जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली, जबकि अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया। न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में डेवोन कॉनवे एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरे ओवर में रचिन रविंद्र को हार्दिक पांड्या ने पवेलियन की राह दिखा दी। छठे ओवर में बुमराह गेंदबाजी करने आए और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर टिम शेफर्ट को बोल्ड कर दिया।

153 रन ही बना सकी न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए, जबकि मार्क चैपमैन 32 रन बनाकर आउट हुए। दोनों खिलाड़ियों को रवि बिश्नोई ने आउट किया। हार्दिक पंड्या ने डेरिल मिचेल को आउट कर न्यूजीलैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने मिचेल सैंटनर और काइल जैमीसन को आउट किया। न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी।

154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत फिर से खराब रही और मैट हेनरी ने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को बोल्ड कर दिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने पूरी दुनिया की गेंदबाजी लाइनअप के मन में डर पैदा कर दिया। उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक दिया और वह दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

उनके साथ ईशान किशन ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी की, लेकिन वह 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए। किशन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने भी तेज रन बनाए। सूर्यकुमार 26 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

340 की स्ट्राइक रेट अभिषेक ने कूटे रन

अभिषेक और सूर्य की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारत ने सिर्फ 10 ओवर में 155 रन बनाकर मैच के साथ-साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली। अभिषेक शर्मा 20 गेंदों में 68 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए और 340 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 219 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए।

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बने, जो वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा है, जबकि सूर्यकुमार यादव ने यह कारनामा आठवीं बार किया।