29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू, May 09, 2026

Churu Weather : तपेगा आसमान : बढ़ेगी हीटवेव, धूलभरी आंधियां करेंगी परेशान

25 मई से 2 जून तक सूर्य रोहणी नक्षत्र में रहेंगे और इन 9 दिनों में गर्मी प्रबल होने की संभावना है क्योंकि इस दौरान सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ेगी जिससे तपन बढ़ेंगी।

चूरू. ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी आते आते एक बार फिर ग्रीष्म ऋतु में पड़ने वाली परंपरागत गर्मी आहट दे रही है। हालांकि ज्येष्ठ प्रतिपदा से मेघगर्जन, बारिश और तुफानी हवाएं चलने के बाद से गर्मी के तेवर नरम पड़ रहे थे और तापमापी पारे में गिरावट आ रही थी लेकिन अब एक बार फिर तीखी धूप से यहां गर्मी परवान चढ़ने की ओर अग्रसित है।

शुक्रवार को हवा में नमी होने से सुबह सुहावनी रही और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन दिन के प्रथम प्रहर बाद तेज धूप ने दुपहरी को खूब तपाया। चिलचिलाती धूप से दोपहर को चूरू शहर (Churu) में सन्नाटा छाया रहा और बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही।

नौतपा में अभी समय
मौसम के जानकारों के अनुसार ग्रीष्म ऋतु में गर्मी तो पड़ी ही चाहिए] जबकि अभी नौतपा (Nautapa) में समय है क्योंकि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी (Jyeshtha Shukla Paksha Dashami) से सूर्य के रोहणी नक्षत्र में होने से गर्मी और लू का दौर चलेगा। 25 मई से 2 जून तक सूर्य रोहणी नक्षत्र में रहेंगे और इन 9 दिनों में गर्मी प्रबल होने की संभावना है क्योंकि इस दौरान सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ेगी जिससे तपन बढ़ेंगी। मौसम के जानकारों के अनुसार नौतपा खरीफ सीजन की खेती के लिए शुभ माना जाता है। इससे जमीन तपकर कुंदन बन जाया करती है इसलिए खेतीहरनौपता को अच्छा मानते हैं।

मौसम अपडेट
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि उत्तर पूर्व भागों में आगामी 3 4 दिनों मध्यम दर्ज का मेघ गर्जन व कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी क्रम में आगामी तीन चार दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। जोधपुर और बीकानेर संभाग तथा आसपास के क्षेत्रों में आगामी तीन चार दिन तेज धूलभरी हवाएं 20-30 किलोमीटर से चलने की संभावना है।

बारिश के बाद फिर लौटी तपिश, चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल
सांखूफोर्ट. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम साफ होते ही गर्मी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के कारण लोग छांव तलाशते नजर आए और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि रात के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन मौसम सामान्य होते ही गर्मी के तेवर और तीखे होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक बढ़ी तपिश ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है। अब लोग सुबह जल्दी बाजार का रुख कर रहे हैं, जबकि दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। गर्म हवाओं और तेज धूप के चलते दिनभर आमजन बेहाल नजर आए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें