3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Churu : मार्केट की तीसरी मंजिल पर लगी आग, तीन युवकों ने दिखाया साहस, आग पर पाया काबू

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

2 min read
Google source verification

सादुलपुर. मिनी सचिवालय सड़क मार्ग पर स्थित एक मार्केट की तीसरी मंजिल पर रविवार को आग लग गई जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं जिससे दुकानदार सकते में आग गए और अनेक दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। हालांकि, आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ साथ दमकल गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तीसरी मंजिल पर आग की लपटें और अधिक फैलती चली गईं।

इसी दौरान समाजसेवी सुरेश फौजी पहाड़सर, देवेंद्र पूनियां और कृष्ण कुमार फगेड़िया ने साहस दिखाते हुए तीसरी मंजिल पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए जिसके बाद अशोक, विनोद बेरासरिया, नीटू मतानी सहित अन्य लोगों ने पास ही स्थित पेट्रोल पंप और बैंक से अग्निशमन यंत्र मंगवाए। कुछ लोग जोखिम उठाकर ऊपर की मंजिल तक पहुंचे और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान कुछ समय के लिए बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

प्लास्टिक कारखाने में लगी आग, लाखों का नुकसान

सुजानगढ़. प्रगति नगर से खालिया सड़क मार्ग पर स्थित प्लास्टिक दाने के कारखाने में आग लगने से लाखों के सामान का नुकसान हो गया। आग अचानक रविवार शाम चार बजे लगी जो धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया व एक-दो घंटे तक किए गए प्रयास बेकाबू नजर आए। पांच दमकल गाडि़यां आग रोकने में जुटी रहीं, लेकिन शाम 7 बजे तक काबू नहीं पाया जा सका। रविवार का अवकाश होने के कारण कारखाने में मालिक और मजदूर नहीं थे जिससे आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।कारखाना मालिक नजदीकी गांव कसूम्बी का बताया जा रहा है।

पुलिस के एएसआई तेजाराम के अनुसार अभी तक नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है। फिर भी मोटे तौर पर 20 से 30 लाख रुपए का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मौका स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। धुंआ 4-5 किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। नगरपरिषद आयुक्त चारवी के अनुसार दो सुजानगढ़, एक-एक बीदासर, लाडनूं, सालासर से दमकल गाडि़या आग बुझाने में जुटी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कारखाने की दीवारें तोड़कर मशीनों को जेसीबी व क्रेन की मदद से निकाल लिया गया।

Story Loader