29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्तौड़गढ़, May 21, 2026

राजस्थान के इस जिले में 64 करोड़ से बनेगा हाई-लेवल ब्रिज, 20 KM कम हो जाएगा सफर, भूमि पूजन हुआ

High Level Bridge: चित्तौड़गढ़ में कपासन चौराहे से मानपुरा मार्ग पर 63.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले हाई लेवल ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

Chittorgarh High Level Bridge

एआई तस्वीर

चित्तौड़गढ़। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल कपासन चौराहे से मानपुरा को जोड़ने वाली सड़क पर अब यातायात व्यवस्था सुगम होने जा रही है। राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के तहत इस मार्ग पर करीब 64 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले हाई लेवल ब्रिज का निर्माण कार्य गुरुवार से शुरू हो गया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद शहरवासियों को लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह वीडियो भी देखें

शहर को मिलेगी जाम से मुक्ति

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि कपासन चौराहा शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। वर्तमान में कपासन चौराहे से बस्सी मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को पूरे शहर का चक्कर लगाकर गुजरना पड़ता है। इससे समय और ईंधन की बर्बादी के साथ शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस मार्ग पर हाई लेवल ब्रिज निर्माण की मांग कर रहे थे। इस समस्या को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने रखा गया, जिसके बाद राज्य सरकार ने बजट में परियोजना के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की। विधायक ने कहा कि पुल बनने के बाद शहर के यातायात में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

बेड़च और गंभीरी नदी पर होगा निर्माण

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता नवीन अग्रवाल ने बताया कि परियोजना के तहत बेड़च और गंभीरी नदी पर दो अलग-अलग हाई लेवल ब्रिज बनाए जाएंगे। इसके साथ ही दोनों पुलों को जोड़ने के लिए करीब 2.50 किलोमीटर लंबी नई सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण का कार्य धारा 19 के तहत अंतिम चरण में है। विभाग का प्रयास है कि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरा किया जाए।

शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व यूआईटी चेयरमैन सुरेशचंद्र झंवर, पूर्व नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभाग के सहायक अभियंता दुर्गा धाकड़ और कनिष्ठ अभियंता शिवम साहू भी उपस्थित थे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें