
Artists from Madhya Pradesh will perform Ramlila in ayodhya ram mandir (फोटो- सोशल मीडिया)
ayodhya ram mandir: छिंदवाड़ा के छोटी बाजार का विश्वप्रसिद्ध श्रीरामलीला मंडल (Shri Ramlila Mandal) आगामी दिसंबर माह की 13,14 और 15 तारीख को अयोध्या के श्रीराम मंदिर में लीला का मंचन करेंगे। इस आयोजन को लेकर मंडल के कलाकारों एवं पदाधिकारियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। मंडल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां के कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक न होकर, सांस्कृतिक एकता और लोक परंपरा का भी प्रतीक होगा। इसी तारतम्य मैं बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह (Diwali Milan ceremony) के अवसर पर रामलीला मंचन की पटकथा का विमोचन सांसद बंटी विवेक साहू ने किया। सांसद की ओर से मंडल के सदस्यों को अयोध्या जाने एवं आने के लिए दो सुविधाजनक बसों की व्यवस्था की घोषणा की। जिसमें कलाकार जाएंगे।
213 दिसंबर को अयोध्या में प्रथम दिवस धनुष यज में माता सीता के पिता राजा जनक का अभिनय करने के लिए भी स्वीकृति प्रदान की। पटकथा का संकलन शशांक दुबे की ओर से किया गया है। इस अवसर पर मंडल के संरक्षक कस्तूरचंद जैन, राजू चरणागर एवं सतीश दुबे लाला सहित रामलीला मंडल के सभी पदाधिकारी, कलाकार एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दीपावली मिलन समारोह में मंडल के सदस्यों ने आगामी यात्रा एवं मंचन की तैयारियों पर भी चर्चा की। (mp news)
Published on:
03 Nov 2025 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

